.

हाथी का 10 दिन पुराना शव मिला, वन विभाग के अधिकारी मौके पर, जांच जारी l ऑनलाइन बुलेटिन

धरमजयगढ़ l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा वन परिक्षेत्र के करवारजोर जंगल में आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में हाथी का शव देखा। हाथी का करीब 10 दिन पुराना शव मिला है। जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा रेंज के सोनाजोरी परिसर के करवारजोर जंगल में आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में हाथी का शव देखा। जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि परिसर के कक्ष क्रमांक 254 आर एफ में मिला मादा हाथी का शव करीब 10 दिन पुराना है। इस मामले में और अधिक जानकारी के लिए वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क का प्रयास असफल रहा।

 

 


Back to top button