Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur Bilaspur : सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर का 6वां प्रतिभा सम्मान, कैरियर मार्गदर्शन व वार्षिक उत्सव ग्राम पंधी में संपन्न …
Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur :
Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur : Google Hindi News : बिलासपुर | [छत्तीसगढ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर का प्रतिभा सम्मान/शिक्षक सम्मान/विशाल कैरियर मार्गदर्शन/वार्षिक उत्सव 2024 का भव्य आयोजन 9 जून को किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी विधानसभा द्वारा आदर्श पुरुष बाबा साहब विश्वरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, सामाजिक महापुरुषों, पंचदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर किया गया। (Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामकिशोर टोण्डेय, अध्यक्ष सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर की अगुवानी में आयोजित किया गया।अतिविशिष्ट अतिथि संरक्षक श्री एन के डहरिया अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज बिलासपुर श्री संजय गढेवाल अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज जांजगीर, श्री जे प्रधान वरिष्ठ प्रबंधक एन टी पी सी सीपत और विशिष्ट अतिथि में श्री रहस गढेवाल, मनोज खरे, मनीष सेंगर, बीआर सत्यार्थी, संजय मंजारे, श्री रामलाल वर्मा सरपंच प्रतिनिधि पंधी, सनत करियारे, जे पी प्रधान, कु नंदनी साखन दर्वे, टी सी रत्नाकर, गणेश कोशले जी आदि के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन किया गया।(Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में 5, 8, 10, 12वीं के लगभग 200 से अधिक प्रतिभावान बच्चों एवं कला, खेलकूद इत्यादि क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान बच्चों को उनके श्रेणी अनुसार मोमेंटो, नगद राशि, मैडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समिति के 28 गांव में संचालित निशुल्क कोचिंग शाखों में निशुल्क शिक्षा दान करने वाले शिक्षकों एवं सभी अभ्यागत अतिथियों को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। (Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
मंचस्थ विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा बृहद कैरियर मार्गदर्शन दिया गया जिसमें बताया गया कि शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है तथा एक निश्चित लक्ष्य बनाकर सही दिशा में सतत प्रयास करने से बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती हैl प्रतिभा सम्मान/वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पंधी में 10 लाख रुपए लागत की शिक्षा भवन निर्माण की घोषणा किया गया।(Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा समिति बिलासपुर के विश्वनाथ डहरिया, विनोद कुर्रे, धन्नूचन्द लास्कर, नीलकमल दिवाकर, पुनीत खरे, राकेश लसहे, अंजोरदास, मोहन फरवी, नरेंद्र लहरे, लव सोनवानी द्वारका सूरज, पुनीराम सूर्यवंशी, बुधराम सूर्यवंशी, रामकिशुन सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, शनि टेंगवर, ईश्वर करकर, चुन्नीलाल सिंहा, महेंद्र सोनवानी एवं (Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
28 शाखाओं के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा मेजबान पंधी शाखा के श्री रामलाल सूर्यवंशी, कन्हैया सोनवानी, संजय सूर्यवंशी, द्वारिका डोंगरे, अनिल सूर्यवंशी, गीतेश सूर्यवंशी, रामनारायण, नागेश लास्कर, मोतीलाल, संतोष दर्वे, संजय दर्वे, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र केशरवानी, अतुल लास्कर, चंद्र शेखर, अरुण सूर्य, बंटी सूर्यवंशी पदाधिकारी यों, ग्रामवासियों एवं स्वतंत्र महिला समिति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।(Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
कार्यक्रम में लोक कला मंच “सोनहा सुरता” कोरबा की लोक गायिका/कवियत्री सुश्री लक्ष्मी करियारे जी एवं लोक गायक/छालीवुड अभिनेता सूरज श्रीवास जी द्वारा शिक्षा आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईl इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सूर्यवंशी शिक्षा समिति आप सभी का सादर आभार व्यक्त करती है। (Suryavanshi Shiksha Samiti Bilaspur)
देखें वीडियो:

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











