Balodabazar हिंसा: जमानत याचिका अभी दाखिल नहीं करेंगे देवेंद्र यादव, 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर, पुलिस 90 दिन के भीतर करेगी चालान पेश….

Balodabazar रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। वहीं मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर विधायक देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।

Balodabazar बता दें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल देवेंद्र यादव जमानत याचिका दाखिल नहीं करेंगे। पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने के बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे।

 

Balodabazar देवेंद्र के करीबियों का कहना है कि अगली पेशी में वकील पुलिस पर चालान पेश करने के लिए दबाव बनाने वाली दलील देंगे। इस वक्त पूरा फोकस पुलिस से चालान पेश कराने पर ही है।

करना होगा 90 दिन के भीतर पेश चालान

 

पुलिस प्रशासन को 90 दिन के भीतर ही चालान पेश करना है। देवेंद्र के वकील का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिली है। इसलिए जरूरी है कि पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करे।

 

यादव के खिलाफ हमारे पास गवाह- पुलिस

 

बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास देवेंद्र यादव के खिलाफ गवाह हैं। कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। इसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज-पेपर पढ़ सकेंगे जेल में

 

देवेंद्र यादव ने दुर्ग भिलाई का रीजनल पेपर और रोजाना वकील से मुलाकात/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग की। इसे भी जज ने मंजूर किया है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

जेल में बघेल-महंत मिलने पहुंचे

 

मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत समेत कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने सेंट्रल जेल भी पहुंचे। भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा कि, जितने भी नोटिस मिले, वो सिर्फ गवाही देने के लिए थे। जेल में देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तारी हुई।

 

कई नोटिस जारी हुए बलौदाबाजार हिंसा मामले में

 

बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था। चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button