Brahma Kumaris : दूसरों की स्क्रिप्ट लिखने की नकारात्मक आदत…
Brahma Kumaris
Brahma Kumaris हम सभी इस जीवन रूपी नाटक में अभिनेता हैं और कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। हर दृश्य में हमें अपनी स्क्रिप्ट लिखने और उसपर अभिनय करने की आवश्यकता होती है। लेकिन, अक्सर हम अपनी स्क्रिप्ट को समय नहीं देते बल्कि हम मानसिक रूप से दूसरों की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त रहते हैं- जैसेकि उन्हें क्या कहना चाहिए, कैसे व्यवहार करना चाहिए, कब प्रतिक्रिया देनी चाहिए… आदि
Brahma Kumaris और इस तरह हम उनकी भूमिकाओं में उलझ जाते हैं और अपनी भूमिका भूल जाते हैं। हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि लोग अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखते हैं, वे हमारी अपेक्षाओं के अनुसार अभिनय नहीं कर सकते।
जानें इससे जुड़ी कुछ बातों को:
क्या आप खुद को अक्सर दूसरों का मूल्यांकन करते हुए और उनके लिए मानसिक रूप से एक स्क्रिप्ट लिखते हुए कि, उन्हें कैसा होना चाहिए और उन्हें क्या करना चाहिए पाते हैं? जब उन्होंने आपकी स्क्रिप्ट का पालन नहीं किया, तो क्या आपने ये महसूस किया कि आपका यह प्रयास निरर्थक है? क्या इस आदत ने आपकी खुद की प्रगति और विकास को प्रभावित किया है, क्योंकि आपका समय और ऊर्जा दोनों ही दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने में व्यर्थ हो जाती है?
हम सभी इस विश्व-नाटक के अभिनेता हैं और अपने-अपने जीवन में कई भूमिकाएँ निभा रहे हैं। हम हर दृश्य में खुद ही अभिनेता, निर्देशक और साथ ही स्क्रिप्ट-लेखक भी हैं। लेकिन, जब हम अपने साथी-अभिनेताओं के साथ अपनी भूमिका निभाते हैं, तो हम खुद के प्रदर्शन के बजाय उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं, मानसिक रूप से उनकी स्क्रिप्ट लिखने लगते हैं और फिर ये उम्मीद करते हैं कि जैसे हम चाहते हैं वे उसे वैसे ही पालन करें हैं। लेकिन सत्य तो ये है कि, दूसरे लोग हमारी स्क्रिप्ट का पालन नहीं कर सकते।
हमारा ध्यान हमारे प्रदर्शन पर होना चाहिए। चाहे जो भी भूमिका हो, हमारे व्यक्तित्व में शांति, प्रेम, और ज्ञान प्रतिबिंबित होना चाहिए। भले ही दूसरे अभिनेता सही प्रदर्शन न करें, हमारा प्रदर्शन उन्हें सही रास्ता दिखा सकता है।
अपनी स्क्रिप्ट को संपूर्ण बनाने पर ध्यान दें, नाकि दूसरों की स्क्रिप्ट पर। हर दृश्य को सहजता से, आराम से पार करें और अपने सह-अभिनेताओं को सशक्त बनाएं। खुद को याद दिलाएं- मैं अपनी शांति और करुणा के व्यक्तित्व को, अपने सह-अभिनेताओं के प्रदर्शन से अप्रभावित हुए बिना हर भूमिका में प्रकट करता हूँ।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।






