Subhadra Yojana : सुभद्रा योजना क्या है? पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू की गई योजना से महिलाओं को कैसे मिलेंगे ₹10000, यहां जाने पूरी डिटेल….
Subhadra Yojana
Subhadra Yojana केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही महिलाओं के जीवन को अच्छा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक अच्छी से अच्छी योजनाएं लेकर आते रहते हैं। ऐसी ही एक सरकारी योजना हाल ही में लॉन्च की गई है जो 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलने वाले हैं। इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है।
Subhadra Yojana 17 सितंबर 2024 को लांच हुई इस योजना के माध्यम से महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा। योजना में कौन महिला पात्र होगी? इसके लिए कैसे आवेदन करते हैं। यह सभी जानकारी आपको हम नीचे प्रदान कर रहे हैं, उसे ध्यान से पढ़ें।
क्या है Subhadra Yojana?
Subhadra Yojana केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर एक योजना लॉन्च की है जिसका नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना के माध्यम से उड़ीसा में निवास करने वाली महिलाओं को विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ दिए जाएंगे। योजना के अंतर्गत राज्य में निवास करने वाली एक करोड़ से भी अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
महिलाओं को सुभद्रा योजना में मिलने वाले लाभ
Subhadra Yojana सुभद्रा योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शुरू की गई है। जिसके माध्यम से महिलाओं को 5 वर्ष तक विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे।
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं को हर साल ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि मिलने वाली है।
यह आर्थिक सहायता राशि 55000 की दो किस्तों के रूप में मिलेगी।
एक बार आवेदन करने वाली महिलाओं को लगातार 5 साल तक इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत कुल ₹50000 की राशि महिलाओं को दी जाएगी साथ ही एक डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा डेबिट कार्ड से सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाली 100 महिलाओं को सेलेक्ट करके प्रत्येक पंचायत स्तर पर ₹500 की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
महिलाओं को सुभद्रा योजना की पात्रता
Subhadra Yojana सुभद्रा योजना के अंतर्गत उड़ीसा राज्य की मूल निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में हो सकती है।
सुभद्रा योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को ही लाभ दिया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला सरकारी कर्मचारी है अथवा इनकम टैक्स के दायरे में आती है वह आवेदन नहीं कर सकती है।
अगर आवेदन करने वाली महिला पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले रही है, जिसमें 1500 रुपए से अधिक राशि मिल रही है तो वह इस योजना में लाभ नहीं ले सकती है।
महिलाएं सुभद्रा योजना में आवेदन कैसे करें?
Subhadra Yojana सुभद्रा योजना के अंतर्गत अभी सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकते हैं।
आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ में अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक ऑफिस में जाना होगा।
यहां से आपको सुभद्रा योजना में आवेदन करने का फॉर्म मिल जाएगा।
इस आवेदन फार्म में आपको सभी प्रकार की जानकारी भरनी है और सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच कर देनी है।
इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को वहीं पर जमा करवा देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।









