cricket world record : दिग्गज बल्लेबाज ने 3 ओवर में ही जड़ा था शतक, ऐसे लगाए चौके-छक्के, रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन
cricket world record
cricket world record Australia Cricket Team के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने क्रिकेट में जो रिकॉर्ड बनाए हैं वो दशकों बीत जाने के बाद भी कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। डॉन ब्रेडमैन क्रिकेट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 के ऊपर का औसत था। आज तक इस औसत से दुनिया का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका है।
cricket world record Australia Cricket Team के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम कौन नहीं जानता है। क्रिकेट में रूचि रखने वाला हर खेल प्रेमी इस नाम से वाकिफ है। भले ही उसने डॉन ब्रैडमैन को खेलते हुए नहीं देखा हो। डॉन ब्रैडमैन ने क्रिकेट की दुनिया में जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उसे आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।
cricket world record इसीलिए दशकों बीत जाने के बाद भी डॉन ब्रैडमैन के नाम का शुमार आज भी क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है। डॉन ब्रैडमैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 के एवरेज से रन बनाए हैं। उनका क्रिकेट करिअर 1928-1948 तक का रहा है।
cricket world record लेकिन दशकों बीत जाने के बाद भी उनका ये रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। इस रिकॉर्ड के अलावा डॉन ब्रैडमैन ने 1931 में एक ऐसा कारनामा किया था, जिसे सुनकर आप और हैरान हो जाएंगे। दरअसल डॉन ब्रैडमैन ने एक मैच में महज 3 ओवर में ही तूफानी अंदाज में खेलते हुए शतक ठोक डाला था।
दोहरा शतक लगाया था
cricket world record डॉन ब्रैडमैन 1931 में ब्लैकहीथ इलेवन के लिए एक घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लियथो टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। ब्रैडमैन ने इस मैच में महज 3 ओवर में ही शतक लगा दिया था। उन्होंने अपना ये शतक महज 22 गेंद पर पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने कुल 256 रन की पारी खेली थी।
?Did you know??
In 1931, Sir Don Bradman scored a century in just 3 overs. It took him just 18 minutes to reach that century.
In those days there were 8 balls in an over. He scored 33 runs in the first over, second over, he scored 40 runs and the third over he scored 29 runs pic.twitter.com/qjA2N29T6X
— Viratians™ CR7 ? (@vira_tians) February 13, 2023
रन कैसे बनाए थे
cricket world record मालूम हो कि उस वक्त क्रिकेट में एक ओवर में 6 नहीं बल्कि 8 गेंद फेंकी जाती थी। ऐसे में ब्रैडमैन ने 18 नहीं बल्कि 24 गेंद पर शतकतीय पारी खेली थी। डॉन ब्रैडमैन ने पहले ओवर में 33, दूसरे ओवर में 40 और तीसरे ओवर में 27 रन बटोरे थे। अपनी इस विध्वंसक पारी के दौरान ब्रैडमैन ने कुल 14 छक्के और 29 चौके जड़े थे।
कैसे बटोरे थे ब्रैडमैन ने रन
पहला ओवर– 6,6,4,2,4,4,6,1
दूसरा ओवर– 6,4,4,6,6,4,6,4
तीसरा ओवर– 6,6,1,4,4,6
डॉन ब्रैडमैन का करियर कैसा रहा
cricket world record ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने 1928 से 1948 के दौरान कुल 52 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने इस दौरान कुल 80 पारी खेली और 99.9 की एवरेज के साथ कुल 6996 रन बनाए। इसमें उन्होंने 29 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए थे। ब्रैडमैन के बल्ले से इस दौरान 681 चौके और 6 छक्के देखने को मिले थे। ब्रैडमैन ने अपने करिअर में 12 बार दोहरा और 2 बार तिहरा शतक जड़ा था। वह 10 बार नॉट आउट भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी हासिल किए थे। उनका इकॉनमी 2.73 का रहा था।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












