Parivartan Sanstha: आरक्षण में वर्गीकरण से दूर होगी DSC समाज की दरिद्रता : विनोद आंबेडकर
Parivartan Sanstha
Parivartan Sanstha करौली | [राजस्थान बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : आरक्षण वर्गीकरण से दूर होगी DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज की दरिद्रता विषय को लेकर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी की अध्यक्षता में करोली के इन गार्डन में परिवर्तन संस्था का आठवां जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख चौ. विनोद आंबेडकर की बतौर मुख्य अतिथि गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिवेशन का आरंभ भीम गर्जना गीत के साथ बाबा साहब के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया तथा समापन संस्था के समूह गान के साथ हुआ।
Parivartan Sanstha मुख्य अतिथि एवं संस्था प्रमुख चौ. विनोद आंबेडकर ने विषयगत संबोधन में कहाकि सुप्रीम कोर्ट ने देश के वंचित समाज को कोटे में कोटा का वर्गीकरण कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा और नौकरियों में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इसके लिए DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज उनका सदैव आभारी रहेगा। वर्गीकरण के फैसले के बाद आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरला, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा ने इसे लागू करने की घोषणा भी की किंतु उत्तर भारत में तमाम प्रदेशों के सरकारों ने इस पर मौन धारण किया हुआ है।
Parivartan Sanstha हम उत्तर भारत के तमाम राज्यों की सरकारों से अनुरोध करते है कि वह भी सुप्रीम कोर्ट के वर्गीकरण फैसले को DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज के हक में फिफ्टी फिफ्टी बांटकर अविलंब लागू करे ताकि वंचित समाज भी शिक्षा और नोकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। देश के प्रधानमंत्री अंत्योदय की बात करते है DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज जो अंतिम पायदान पर खड़ा है उसको वर्गीकरण मिले तो अंत्योदय काफी हद तक संभव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने का सपना भी साकार होगा।
Parivartan Sanstha श्री चौधरी ने आगे कहा कि बाबा साहब की विचारधारा पर चलकर SC समाज की कुछ जातियां आरक्षण के बल पर निश्चित रूप से शिक्षा नौकरी और सत्ता में काफी आगे बढ़ गई लेकिन उन्होंने अपने बहुत पीछे छूट गए अपने ही DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज को आगे नहीं बढ़ाया जबकि दलित, बहुजन, मूलनिवासी के नाम पर इनसे वोट और सपोर्ट हमेशा लेते रहे जो उनके साथ बड़ा धोखा है। जिसके लिए DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
Parivartan Sanstha अंत में उन्होंने DSC (वंचित अनुसूचित जाति) समाज से आह्वान किया कि छोटे छोटे जातिगत और क्षेत्रीय संगठन बनाकर अपनी शक्ति को नष्ट मत करो बल्कि राष्ट्रीय स्तर एक संगठन, एक नेतृत्व, एक विचारधारा के साथ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को कमर कस लो जब तक आपको आपका हक नहीं मिल जाता।
Parivartan Sanstha प्रदेश अध्यक्ष सोहन चावरिया, महिलाविंग अध्यक्ष उषा चरनाल, केंद्रीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार, अमृतलाल धोबी, विशिष्ठ अतिथि रहे। अधिवेशन में मुख्यरूप से महासचिव सूरज डागर, जिला अध्यक्ष अनूप कुमार, संदीप डागर, जितेंद्र बाल्मीकि, मनीष नकवाल, मनोज घेंघट, राजीव घेंगट, ऋषभ कुमार, सन्नी, अमर, रवि, बालकिशन महावर, अशोक तंबोली, गौरव तंबोली, मुकेश जादौन, बबली बिसनारिया, संजय पटेल, बाबूलाल डागर, अरुण जादौन, कु. काजल, कु. गरिमा, रामबाबू गोडीवाल, अजय विश्वाश, प्रवीण लखन, अमित बौद्ध, आशिक, अशोक राणावत, रमेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया।

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











