Andre Nel : इंटरनेशनल मैच के दौरान रचाई शादी, बाद में विरोधी टीम के उड़ाए परखच्चे, यहां जाने कौन है ये दूल्हा खिलाड़ी?
Andre Nel
Andre Nel क्रिकेट के मैदान पर अजब गजब घटना देखने को मिलती रहती है। इतिहास में कई ऐसी घटनाएं कैमरे में कैद हुई हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। लेकिन साल 2004 में एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनने के बाद शायद आप यकीन नहीं करेंगे। दरअसल साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे नेल (Andre Nel) ने मैच के दौरान ही शादी रचाई। इसके बाद इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को मैच भी जिताया।
Andre Nel क्रिकेट के मैदान पर कई अजब घटनाएं देखनो को मिलती है। एक ऐसा ही वाक्या जब साल 2004 में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेते हुए शादी रचाई थी।
शादी मैच के दौरान !
Andre Nel साल 2004 में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे नेल को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाएगा। इस वजह से उन्होंने अपनी शादी की तारीख तय कर ली थी। शादी की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। हालांकि इस दौरान उनका नाम टेस्ट टीम में आ गया। हालांकि जिस दिन टेस्ट मैच था उस दिन ही आंद्रे नेल की शादी की तारीख तय हो चुकी थी। फिर क्या था। आंद्रे नेल ने चालाकी भरा फैसला लिया और मैच के बीच में हेलिकॉप्टर से चर्च तक की उड़ान भरी और झटपट शादी करके अगले दिन वापस आ गए। इस मैच में आंद्रे नेल ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने ब्रायन लारा को भी आउट किया था।
इस मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?
Andre Nel आंद्रे नेल ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और अफ्रीका के लिए 32.5 ओवर में 78 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने ब्रायन लारा के अलावा कई अहम विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी आंद्रे नेल ने 2 सफलता दर्ज की और 13 ओवर में 49 रन खर्च किए थे। अफ्रीका ने ये मुकाबला 189 रनों के बड़े अंतर से जीता था।
एक नजर करियर पर
Andre Nel साउथ अफ्रीका के लिए आंद्रे नेल ने साल 2001 में डेब्यू किया था। अपने 7 साल के करियर में उन्हेंने 36 टेस्ट मैच में 123 विकेट झटके थे। इसके अलावा 79 वनडे मैच में उन्होंने 106 विकेट चटकाए थे। वहीं 2 टी-20 मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके थे। अफ्रीका के लिए आखिरी मैच आंद्रे नेल ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2008 में खेला था।

Happy birthday Andre Nel!
The seamer took 2️⃣3️⃣1️⃣ wickets for his country and was certainly one of his country's more entertaining bowlers. pic.twitter.com/PoSjOBR2Hz
— ICC (@ICC) July 15, 2019
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।









