Kanya Sumangla Yojana- प्रदेश में बेटी के जन्म से लेकर शादी तक सरकार उठाएगी खर्च, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
Kanya Sumangla Yojana-

Kanya Sumangla Yojana- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिसका नाम है कन्या सुमंगला योजना। इस योजना के तहत बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए छह श्रेणियों में सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। खास बात यह है कि अब इस योजना के तहत दी जाने वाली लाभ राशि को ₹15000 से बढ़ाकर ₹25000 कर दिया गया है।
Kanya Sumangla Yojana की विशेषताएँ
Kanya Sumangla Yojana- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई इस योजना में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बेटियों को लाभ दिया जाता है, जिससे उनके जन्म से लेकर शादी तक के खर्च को सरकार द्वारा उठाया जाता है। यह योजना विशेष रूप से गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

कन्या सुमंगला योजना के तहत 6 श्रेणियाँ में दी जाती है सहायता
- पहली श्रेणी: यदि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 या उसके बाद जन्मी कन्याओं को जन्म के बाद ₹5000 की एकमुश्त राशि दी जाती है।
- दूसरी श्रेणी: जिन कन्याओं का 1 वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण होता है, उन्हें ₹2000 का लाभ मिलता है, बशर्ते कन्या का जन्म 1 अप्रैल 2018 से पहले ना हुआ हो।
- तीसरी श्रेणी: पहली कक्षा में प्रवेश करने वाली बेटियों को ₹3000 की एकमुश्त राशि दी जाती है।
- चौथी श्रेणी: कक्षा 6 में प्रवेश करने वाली बेटियों को ₹3000 का लाभ मिलता है।
- पांचवी श्रेणी: कक्षा 9 में प्रवेश करने पर ₹5000 का लाभ दिया जाता है।
- छठी श्रेणी: हाई स्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद स्नातक या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वाली बेटियों को ₹7000 की राशि दी जाती है।
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता और शर्तें
- बेटी का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए और उसके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल या टेलीफोन का बिल होना चाहिए।
- योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹3,00,000 या उससे कम हो।
- एक परिवार में दो या उससे कम बेटियाँ होनी चाहिए।
- अगर परिवार में एक बेटी पहले से है और दूसरी बेटी जुड़वा बच्चों के रूप में होती है, तो दोनों बेटियाँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- यदि किसी परिवार ने किसी अनाथ बालिका को गोद लिया है, तो उसे भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले, आपको कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Citizen’s Service Portal” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपको “Apply Here” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करते समय, सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अंत में “I Agree” पर क्लिक करें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
Kanya Sumangla Yojana के लाभ
- बेटियों के लिए एक प्रकार का सुरक्षा कवच।
- शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेटियों को समर्थन।
- गरीब परिवारों के लिए एक महान पहल।
- परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत।








