.

राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम पटेल पहुंचे न्यायधानी बिलासपुर, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत | newsforum

बिलासपुर | राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम पटेल के छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में प्रथम आगमन पर मोपका चौक में भव्य जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आपातकालीन ब्यूरो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे बिलासपुर पहुंचे; यहां पर भी लोगों द्वारा श्री पटेल का जोशीला स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर-मोपका चौक में कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों से मुलाकात कर कोरबा के लिए रवाना हो गए।

 

बता दें कि राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम पटेल का प्रथम बार न्यायधानी बिलासपुर आगमन पर ब्यूरो के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अपराध शाखा आपातकालीन ब्यूरो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जनूक दीवान, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतू मौर्य, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सूरज सरोज, पुरुषोत्तम पटेल, भूषण श्रीवास, कविता रात्रे, सीमा जांगड़े, अनिल बघेल उपस्थित थे।

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट       


Back to top button