गूगल इंटर्नशिप 2027 का ऐलान, 28 जून तक करें आवेदन

पढ़ाई या जॉब के साथ अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो इंटर्नशिप इसके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में एक है। खासकर तब जब आपको जानी-मानी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल रहा हो। जो स्टूडेंट्स ऐसी अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल ने समर इंटर्नशिप 2027 का ऐलान किया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए गए हैं।
गूगल ने इस नई इंटर्नशिप की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। जो कैंडिडेट्स टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग फील्ड में रुचि रखते है, वो इस बतौर इंटर्न गूगल के साथ काम करने के इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। यह एक्सपीरियंस पढ़ाई के साथ फ्यूचर में उनके लिए जॉब पाने के कई रास्ते खोल सकता है।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया मौका
गूगल इस प्रोग्राम के जरिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न को हायर कर रहा है। जो स्टूडेंट् अभी बैचलर, मास्टर्स या डुअल डिग्री कंप्यूटर साइंस या संबंधित टेक्निकल फील्ड की पढ़ाई कर रहे हैं, वो इस समर इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के साथ आप जिस लोकेशन से काम करना चाहते हैं, उसकी जानकारी भी दे सकते हैं।
Google Internship 2026-27: लास्ट डेट
इंटर्नशिप गूगल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027
ऑफिशियल वेबसाइट www.google.com
अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जून 2026
जॉब लोकेशन बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे
इंटर्नशिप की अवधि 10-12 हफ्ते
प्रोग्राम स्टार्ट कब से होगा? मई/जून 2027
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक Google Summer Internship 2026 Apply Online Link
गूगल इंटर्नशिप के लिए योग्यता क्या चाहिए?
ऐसे स्टूडेंट जो कंप्यूटर साइंस या टेक्निकल फील्ड में बैचलर, मास्टर्स की डिग्री या डुअल डिग्री प्रोग्राम का कोर्स कर रहे हैं, वो एलिजिबल हैं।
छात्रों को डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम, कॉनकरेंसी, मल्टी थ्रेडिंग या सिंक्रोनाइजेशन डेवलप करने का अनुभव हो।
डेटा स्ट्रक्चर्स, सॉफ्टवेयर, विजुअलाइजेशन टूल और डीबगिंग की समझ होनी चाहिए।
अच्छी इंजीनियरिंग स्किल्स हो।
गूगल इंटर्नशिप में अप्लाई कैसे करें?
गूगल की इस इंटर्नशिप में जो स्टूडेंट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट www.google.com पर जाएं।
Career सेक्शन में जॉब टाइटल पर क्लिक करने के बाद आपको 'सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न, समर 2027' का लिंक मिलेगा।
यहां नीले बॉक्स में Apply पर क्लिक करें। अब आपके सामने अपनी प्रोफाइल क्रिएट करने का विकल्प आएगा।
इसके लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर की डिटेल भरें।
अब अपना सीवी अपलोड करें। पीडीएफ या डॉक्स आप 2MB में यह फाइल अपलोड कर सकते हैं।
इसे बाद जॉब रिकमेंडेशन और अन्य ऑप्शन पर टिक करके अपनी प्रोफाइल सबमिट करें। अब आगे बढ़कर जो-जो जानकारी मांगी जाती है, वो ध्यान से भर दें।
फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद अपनी सभी डिटेल्स चेक करने के बाद ही इसे फाइनल सबमिट करें और प्रूफ के लिए इसका प्रिंट आउट भी जरूर निकालकर अपने सुरक्षित रख लें।
इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनने के लिए लास्ट डेट से पहले अप्लाई करना जरूरी है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।










