चंडीगढ़ में आज शाम 7 बजे होगा ब्लैकआउट, प्रशासन की अपील, घबराने की जरूरत नहीं

चंडीगढ़.

शहर में शुक्रवार को शाम सात बजते ही ही सायरन बजने शुरू हो जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सिविल डिफेंस और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉक ड्रिल होगी।

सबसे पहले दो मिनट तक हाई-लो पिच का सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद 20 मिनट तक 35 निर्धारित स्थानों पर एयर रेड वाॅर्निंग सायरन बजेंगे। इस दौरान विभिन्न विभाग और एजेंसियां अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगी। यह पूरी प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पूरी की जाएगी। अभ्यास के अंत में दो मिनट तक हाई पिच का सायरन बजाकर ड्रिल समाप्त होने का संकेत दिया जाएगा। डीसी निशांत यादव का कहना है कि इस माॅक ड्रिल का उद्देश्य  जांचना है कि किसी आपात स्थिति या हवाई हमले की चेतावनी के दौरान प्रशासनिक विभाग, सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित एजेंसियां कितनी तत्परता से काम करती हैं। इसके साथ ही चेतावनी प्रणाली और विभागों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा जाएगा।

शहरवासी अफरा-तफरी न मचाएं
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है किसायरन सुनाई देने पर किसी तरह की अफरा-तफरी न मचाएं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


Back to top button