Rubina Dilaik की खुशियां हुईं डबल, 1 नहीं घर आएंगे 2 नन्हें मेहमान, मिली ये एक और गुड न्यूज़ | Rubina Dilaik Good News Doubled
Rubina Dilaik Good News Doubled: Online Bulletin
Rubina Dilaik Good News Doubled: ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में बनी हुईं है। जबसे एक्ट्रेस ने फैंस को ये गुड न्यूज़ सुनाई है सभी उनके बेबी के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अब उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी है। क्योंकि उनके घर अब एक नहीं बल्कि 2-2 बच्चे आने वाले हैं। अगर ये पढ़कर आपको ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ट्विन बेबी को जन्म देने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि मामला तो कुछ और ही है। (Rubina Dilaik Good News Doubled)
डबल हुई खुशी
दरअसल, अब माजरा क्या है ये रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनके साथ उनकी बहन रोहिणी भी नज़र आ रही हैं। बता दें, रोहिणी की हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड के साथ शादी हुई है और अब वो भी रुबीना की तरह मां बनने वाली हैं। यानी दोनों बहने इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और अपने बेबी को इस दुनिया में वेलकम करने वाली हैं। (Rubina Dilaik Good News Doubled)
रुबीना की बहन भी हुई प्रेग्नेंट
अब रुबीना ने इस गुड न्यूज़ की सेलिब्रेशन के दौरान की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इसमें उनकी बहन केक काटते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हम रोमांचित हैं, एक परिवार के रूप में विस्तार करने की हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। रोहिणी दिलैक और सार्थक त्यागी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुबीना के फैंस भी अब इस गुड न्यूज़ से काफी खुश हैं। (Rubina Dilaik Good News Doubled)
Doubled
फैंस ने दी बधाई
सभी लोग अब दोनों कपल को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। अब गुड विशिज़ देने वालों की लाइन लग चुकी है। फैंस से लेकर टीवी सेलेब्स तक सभी लोग उन्हें मुबारकबाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई दिलैक परिवार के लिए डबल खुशी का मौका है। दूसरी ओर अब फैंस रुबीना की तीसरी बहन ज्योतिका से भी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हुए नज़र आ रहे हैं। (Rubina Dilaik Good News Doubled)
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक 0करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: