Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar : मध्य प्रदेश के नवनियुक्त CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे महाकालेश्वर, किए बाबा महाकाल के दर्शन…
Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar :
Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar : उज्जैन | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। नया दायित्व मिला है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। कैबिनेट की मीटिंग के लिए भोपाल निकल रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश में और प्रगति करेगी। (Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेने के बाद महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। बतौर मुख्य मंत्री पहली बार उज्जैन आए सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। (Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar)
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम समेत कई अधिकारी वहां मौजूद रहे। (Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar)
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बाबा महाकाल के परम भक्त हैं। वह उज्जैन की नगरी से आते हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव को मात दी थी। (Dr. Mohan Yadav reached Mahakaleshwar)
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें: