CG News : मुख्य टिकट निरीक्षक ने डॉ. आंबेडकर की तस्वीर दीवार से निकालकर फेंका, नौकरी से बर्खास्त करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो….

CG News :
CG News : दुर्ग | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में आज सुबह बेहद ही शर्मनाक घटना हुई है। आरोप है कि दुर्ग के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 1 के मुख्य टिकट निरीक्षक ऑफिस में संविधान निर्माता विश्वरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी का छायाचित्र विगत कई वर्षों से दीवार पर टंगी हुई थी। जिसे कथित रूप से मुख्य टिकट निरीक्षक द्वारा दीवार निकालकर फेंक दिया गया। इसकी जानकारी आंबेडकर अनुयायियों को होने पर वे रेलवे स्टेशन पहुंचे। बाबासाहेब का अपमान करने वाले को तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने व दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग सर्व समाज के लोगों ने की है। (CG News)
इस घटना की जानकारी जैसे ही आंबेडकर अनुयायियों व समाज के लोगों को मिली वे रेलवे स्टेशन पर एकत्र होने लगे। कुछ ही समय में पूरा रेलवे स्टेशन आंबेडकर अनुयायियों से खचाखच भर गया। इसकी जानकारी मिलते ही GRP थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद मोहन नगर थाना प्रभारी मैडम भी आईं और आंबेडकर अनुयायियों व समाज से लिखित में शिकायत लेते हुए 2 दिन का समय मांगा गया। इस पर समाज व आंबेडकर अनुयायियों द्वारा मांग किया गया कि विश्वरत्न डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वाले को तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाए एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए।(CG News)
बता दें कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का दो दिन पूर्व ही 133 वीं जयंती दुनिया भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। जिसके फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं आरोप है कि मुख्य टिकट निरीक्षक के द्वारा यह कृत्य किया गया। जिसका आंबेडकर अनुयायियों सहित सर्व समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज द्वारा चेतावनी दी गई कि दो दिन के अंदर कार्यवाही नहीं करते तो समाज बड़ा आंदोलन करेगा। (CG News)

दुर्ग से उपरोक्त जानकारी संतोष नंदा जी ने दी।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











