suryansh shiksha utthan samiti : सूर्यांश प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक आदर्श गौरव विवाह…

suryansh shiksha utthan samiti : सूर्यांश आदर्श सामूहिक Gaurav विवाह :

suryansh shiksha utthan samiti : सूर्यांश आदर्श सामूहिक Gaurav विवाह : जांजगीर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर “सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति” के द्वारा समाज के सभी जातियों एवं वर्गों के वर वधुओं के लिए सामूहिक आदर्श गौरव विवाह का आयोजन सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) में किया गया था जिसमें समाज के सभी जातियों एवं वर्गों के 5 जोड़े वर वधुओं का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। (suryansh shiksha utthan samiti)

 

suryansh shiksha utthan samiti : सूर्यांश आदर्श सामूहिक Gaurav विवाह : आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत सचिव एस.एल. रात्रे और अध्यक्षता रमेश पैगवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर नैला ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्यवंशी समाज के संगठन सचिव सर्वश्री सुखदेव प्रधान जी, ताराचंद रत्नाकर जी, आर. एल सूर्यवंशी जी, हरदेव टंडन जी, आर.एस. टाइगर जी, सुनील भवानी जी, उमेश प्रधान जी, पुष्पा प्रधान जी, हेमलता करियारे जी, प्रेमलता रत्नाकर जी एवं रजनीगंधा सूर्यवंशी जी मंचासीन थे।

नव दंपत्तियों को आशीष देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत सचिव एस.एल. रात्रे जी ने कहा कि फिजूल खर्ची रोकने और मितव्ययिता के लिए सामूहिक आदर्श गौरव विवाह एक बेहतरीन पहल है। वर्तमान समय में विवाह करना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में “सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति” द्वारा अभिनव पहल करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि वर्तमान समय में बिना दहेज और आडंबर से दूर सामूहिक आदर्श विवाह संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक है। महामहोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाला आदर्श विवाह एक बेहतरीन कार्य है जिससे सैकड़ों परिवार का मिलन होता है। आशीर्वाद समारोह का संचालन समिति के संरक्षक टी. सी. रत्नाकर जी ने किया।(suryansh shiksha utthan samiti)

सूर्यांश कन्या विवाह महामहोत्सव में 5 जोड़े वर वधुओं का विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह में जांजगीर जिले के अलावा कोरबा, बिलासपुर के जोड़े सम्मिलित हुए जिसमें अमित टैगोर पिता श्रीयुत श्री राम टैगोर बैमा नगोई (बिलासपुर) का विवाह संगीता कुमारी पिता गुहा राम सूर्यवंशी सीपत (बिलासपुर) से, विनोद पैगवार पिता रामदुलारी पैगवार मंझोत पारा जांजगीर का श्यामता सूर्यवंशी पिता जगदीश सूर्यवंशी भांठापारा जांजगीर से, महेश राम किरण पिता लक्ष्मण प्रसाद का निर्मला सूर्यवंशी पिता वेदप्रकाश सूर्यवंशी से, (suryansh shiksha utthan samiti)

महेंद्र कुमार सूर्यवंशी पिता लच्छी राम सूर्यवंशी हनुमंता का उषा सूर्यवंशी पिता राजकुमार सूर्यवंशी भंवरली (सरवानी) से और अश्वनी कुमारी रोहिदास नवगंवा बलौदा का विवाह शिव कुमार पाटले मुक्ति (कोरबा) से संपन्न हुआ।

विवाह स्थल पर वर वधुओं को निःशुल्क वैवाहिक परिधान प्रदान करने के पश्चात सभी वरों का बारात बैंड बाजे एवं डी.जे. के साथ सूर्यांश चौक से सूर्यांश विद्यापीठ के द्वार तक पहुंची जहां बरातियों का भव्य स्वागत करते हुए समधी भेंट दिया गया। इसके पश्चात द्वारचार के रूप में सुपा मारने की रस्म और आरती उतार कर वर पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। (suryansh shiksha utthan samiti)

वर्षा के कारण टिकावन, वरमाला एवं भांवर का कार्यक्रम सूर्यांश प्रांगण में कुछ विलम्ब से संपन्न हुआ। मौसम सामान्य होने के पश्चात आशीर्वाद समारोह के लिए सभी जोड़ों को विवाह स्थल पर लाया गया जहां पर सामाजिक पदाधिकारियों, परिजनों, समिति के संरक्षकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नव दंपति को शुभाशीष प्रदान किया गया। सामाजिक पदाधिकारियों के हाथों से सभी जोड़ों को पचहर प्रदान किया गया। (suryansh shiksha utthan samiti)

सामूहिक आदर्श गौरव विवाह के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि नव विवाहित वर वधुओं को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए “सूर्यांश शपथ” दिलाया जिसमें आपसी प्रेम, विश्वास, सामंजस्य एवं नशा मुक्त जीवन जीने के साथ प्रकृति संरक्षण और पौधारोपण का संकल्प सम्मिलित था। सामूहिक आदर्श गौरव विवाह में न केवल समाज के जरूरतमंद परिवार अपितु समाज के संपन्न एवं संभ्रांत परिवार के सदस्य भी आदर्श स्थापित करने के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह सूर्यांश प्रांगण में कर रहे हैं। (suryansh shiksha utthan samiti)

सामूहिक आदर्श गौरव विवाह के आयोजन में संयोजक ए.आर. सूर्यवंशी जी एवं सह संयोजक संजय लसार जी के आचार्य शिव प्रधान जी, शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी जी, सरयू प्रसाद लसेर जी, देव कुमार सूर्यवंशी जी, मोहरसाय खरसन जी, रामनारायण प्रधान जी, प्रशांत सूर्यवंशी जी, फिरत राम किरण जी, संजय फर्वे जी, विनोद मंजारे जी, अशोक बनवा जी, जागेश्वर हंसराज जी, तीज राम लाठिया जी, कमला देवी लसेर जी, रामशंकर टाइगर जी, सरदेश लदेर जी, जय प्रकाश खरे जी, सुमन लदेर जी, रमेश सूर्यवंशी जी, नीरज परिहार जी, सुरेंद्र कुमार जी, नवीन सरवन जी, हिमानी सूर्यवंशी जी, नीरा प्रधान जी, चैन कंवर जी, सरिता डहरिया जी, श्रीसुधा खरसन जी, उषा सूर्यवंशी जी, श्रुति खरसन जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।(suryansh shiksha utthan samiti)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button