Subhadra yojana : लाडली बहना योजना की तर्ज पर शुरू की जाएगी सुभद्रा योजना, मिलेंगे ₹1000 महीने, ऐसे करें आवेदन…

Subhadra yojana :

 

Subhadra yojana : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : वर्ष 2023 में जब विधानसभा के चुनाव थे तो छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना का ऐलान किया गया था। योजना सफल हुई और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को योजना के तहत हर महीने ₹1000 की धनराशि लाभ के रुपए दी जा रही है। अब सरकार ने फिर से तय किया है इस लाभ को ओडिशा राज्य की महिलाओं को प्रदान करने का। जिस योजना के तहत ये लाभ प्रदान किया जाएगा उसका नाम है सुभद्रा योजना, जिसका ऐलान किया जा चुका है। क्योंकि ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं इसलिए वहां की महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिमाह एक ₹1000 देने का वादा किया गया है।(Subhadra yojana)

 

होगा महिलाओं का आर्थिक विकास

Subhadra yojana : भाजपा ने आने वाले 5 वर्षों में ओडिशा की महिलाओं को ₹50000 का नगद वाउचर देने का वादा किया। भाजपा का एक और वादा था किसानों के लिए, जिन्हे 3100 रुपए प्रति कुंटल की धान की खरीद पड़ेगी। इतना ही नहीं ओडिशा में 3.5 लाख नौकरियों की संभावनाएं भी जारी की जायेंगी। पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा का कहना है कि उनका लक्ष्य है 2027 तक ओडिशा में 25 लाख लखपति दीदी बनाना।(Subhadra yojana)

 

सुभद्रा योजना क्या है

Subhadra yojana : दरअसल सुभद्रा योजना को चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। क्योंकि ओडिशा में काफी बड़ा वोटर बैंक महिलाओं का है। उनको लुभाने के लिए सरकार की तरफ से ये वादा किया जा रहा है कि हर महिला को ₹50000 का एक वाउचर मिलेगा, जिसे वो दो वर्षों के अंदर खर्च कर सकती हैं। इससे नारी का सशक्तिकरण होगा। इतना ही नहीं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से और भी कदम उठाए जाएंगे। ये एक ऐतिहासिक घोषणा है जो आने वाले समय में ओडिशा में महिलाओं की स्थिति में सुधार ला सकती है।(Subhadra yojana)

 

योजना का क्या होगा उद्देश्य?

Subhadra yojana : बात करें योजना के उद्देश्य की तो सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य होगा राज्य की महिलाओं को लाभ पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और संबल बनाना। राज्य की महिलाएं आगे बढ़े, अपना काम कर सके और आत्मनिर्भर रहे इस उद्देश्य से इस योजना को ओडिशा में शुरू किया जाएगा। हालांकि योजना तभी शुरू होगी जब ओडिशा में विधानसभा चुनावो के बाद भाजपा की सरकार आती है।(Subhadra yojana)

 

योजना के तहत कैसे होगा आवेदन?

Subhadra yojana : सुभद्रा योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी कोई भी लिंक जारी नहीं किया गया है ना ही ऑफिशल वेबसाइट लांच की गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चुनावों के बाद जब रिजल्ट आएगा, उसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जिसके जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन का प्रावधान शुरू किया जाएगा। अगर आप इस योजना में इंटरेस्टेड है तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा चुनावों के रिजल्ट के आने के बाद अगर भाजपा की सरकार ओडिशा में बनती है तो निश्चित रूप से इस योजना की शुरुआत ओडिशा की महिलाओं के लिए कर दी जाएगी। (Subhadra yojana)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button