मध्य प्रदेश के EX-CM दिग्विजय सिंह ने 2023 के चुनाव को कांग्रेस के लिए आखिरी बताया, देखें वीडियो l ऑनलाइन बुलेटिन
भोपाल l (मध्य प्रदेश बुलेटिन) l मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए रतलाम में कहा कि देश का यह आखिरी चुनाव है। इसके बाद कांग्रेस को कार्यकर्ता नहीं मिलेगा। सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की हिदायत देते हुए इस तरह की चेतावनी दी और कहा कि वे सभी से एकसाथ बात करेंगे, अलग-अलग बात नहीं करेंगे।
दिग्विजय सिंह रतलाम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उसी दौरान अलग-अलग समूह में खड़े कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए तीखे लहजे में यह बात कही। सर्किट हाउस पर कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे हुए थे। उन्होंने सभी को एक जगह बुलाकर संगठित रहने की हिदायत दी।
दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बोले कि सभी ग्रुप अलग अलग मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे तो कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा ऐसा रहा तो मेरा सिर खपाना भी बेकार है और कमलनाथजी भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
2023 का चुनाव आखिरी चुनाव हो जायेगा
कार्यकर्ताओं की गुटबाजी से नाराज होकर यहां दिग्विजय सिंह ने कहां कि आप लोग आमने-सामने बात तक करने को तैयार नहीं है। मैं यहां खड़ा हूं लेकिन सब अलग-अलग होकर खड़े हुए है। ऐसे काम नही चलेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि, यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव है। अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए आप सब लोग। फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फटकार लगाते हुए कहा कि देश का यह आखिरी चुनाव है। इसके बाद कांग्रेस को कार्यकर्ता नहीं मिलेगा। pic.twitter.com/wS1R3ZHurv
— OnlineBulletin (@OnlineBulletin1) February 19, 2022
उन्होंने कहा कि इसके बाद काम करने के लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे। उनके इस बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।