.

लूटपाट के बाद पति के सामने पत्नी से 3 लोगों ने की गैंगरेप करने की कोशिश, आरोपियों की तलाश l ऑनलाइन बुलेटिन

धार (मध्यप्रदेश) l ऑनलाइन बुलेटिन l अस्पताल से लौट रहे दंपती के साथ लूटपाट करने के बाद पति के सामने पत्नी से गैंगरेप करने की कोशिश करने का मामला धार जिले में सामने आया है। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी। इसके बाद पति ने कॉल कर परिवार को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए Dhar District Hospital में भर्ती कराया है। इधर धार एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

 

दरअसल रविवार धार जिले के मनावर में महिला पति के साथ इलाज करवाने आई थी। इलाज के बाद दंपती बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान  महिला और उसके पति को बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया। तीनों आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए उनसे लूटपाट की।

 

इसके बाद सभी आरोपी महिला को दूर ले जाकर पति के सामने गैंग रेप करने की कोशिश की। इस दौरान सभी आरोपी  महिला के साथ उसके पति के साथ मारपीट की।  महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से आजाद हुई। इसके बाद पति के साथ भागते हुए थोड़ी दूर जाकर परिवार को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। घटना स्थल पहुंचकर परिवार के लोग दोनों को धार जिला अस्पताल लेकर गए। महिाल के साथ मारपीट करने के कारण उसे गंभीर चोटें आई है।

 

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने मामले में कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

 


Back to top button