AIIMS News- हाथ के ऑपरेशन में सिर दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती मरीज को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, मरीज की पत्नी को भी मारा धक्का, देखें video…
AIIMS News
Raipur News: AIIMS रायपुर छत्तीसढ़ से एक हैरान कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां सर्जरी के बाद बिलासपुर निवासी मरीज तिलक खुरसैल को सिरदर्द की शिकायत करना भारी पड़ गया। आपरेशन के बाद तेज सिरदर्द से कराह रहे मरीज तिलक खुरसैल ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो डॉक्टर जलज ने दवा देने के बजाए मरीज को दो थपथड़ जड़ दिया। घटना से हैरान पास खड़ी पत्नी जब पति का बचाव करने पहुंची तो उसे भी धक्का मार दिया गया।
Raipur News: पीड़ित मरीज तिलक खुरसैल ने घटना का वीडियो भी बनाया है लेकिन आरोपित डॉक्टर ने बलपूर्वक मरीज के हाथ से मोबाइल छीन लिया। जो वीडियो में रिकॉर्ड हो गया है। मामले में मरीज तिलक खुरसैल ने ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में मारपीट करने की शिकायत की है। वहीं एम्स प्रबंधन मामले से पल्ला झाड़ते हुए बचाव में उतर आया है। जबकि पीड़ित युवक के समाज में मामले को लेकर खासा आक्रोश है और वे न्याय की मांग को लेकर लामबंद होना शुरू हो गए हैं।
Raipur News: बता दें कि बिलासपुर निवासी मरीज तिलक खुरसैल संभ्रात परिवार से आते हैं। अप्रैल में एक्सीडेंट होने के बाद उनके दाएं हाथ की नस डैमेज हो गई थी। बुधवार को तिलक खुरसैल के दाएं हाथ की डैमेज नस की तीसरी सर्जरी की गई और उन्हें शाम 6 बजे ओटी से प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में लाया गया। मरीज तिलक खुरसैल ने ऑपरेशन के दौरान ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में मारपीट करने की शिकायत की। दाएं हाथ में हुई सर्जरी के बाद मरीज तिलक खुरसैल को सिर में असहनीय तेज दर्द होने लगा। इससे व्याकुल होकर वे बार-बार बिस्तर से उठने की कोशिश करने लगे और पत्नी से इसकी शिकायत करते रहे।
Raipur News: मरीज तिलक खुरसैल के अनुसार, रात 11 से साढ़े 11 बजे के करीब डॉ. जलज वार्ड में पहुंचे तो मरीज ने डॉक्टर से सिर में हो रहे तेज दर्द की शिकायत करते हुए कहा कि ऑपरेशन तो हाथ की नस का हुआ है। फिर उन्हें क्यों लगता है कि उनके साथ ऑपरेशन थियेटर में मारपीट की गई है। बाल तो नहीं नोचे गए? मरीज के द्वारा सामान्य तरीके से पूछे जाने पर ही डॉक्टर ने अपना आपा खो दिया। और गुस्से में तिलमिलाए डॉ. जलज ने कहा, क्या हमने मारपीट की है, ऐसा कहते हुए मरीज तिलक खुरसैल को डॉ. जलज ने दो थप्पड़ जड़ दिया। मरीज तिलक खुरसैल बताते हैं कि वे इस घटना से सन्न रह गए और पास में खड़ी पत्नी के बीच-बचाव करने पर उसे भी धक्का मार दिया गया। उल्टे एम्स का पूरा स्टाफ भी डॉक्टर के पक्ष में है। घटना के बाद पूरी रात पीड़ित मरीज और उनकी पत्नी डर और भय के बीच जैसे तैसे रात काटी। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से बिलासपुर परिजनों को दी गई। जो सुबह तक एम्स पहुंचे।
Raipur News: मरीज द्वारा बनाई गई वीडियो ऑनलाइन बुलेटिन के YOUTUBE चैनल @onlinebulletin में देखा जा सकता है। वीडियो में मरीज तिलक खुरसैल डॉक्टर से शिकायत कर रहें हैं कि क्या हम सवाल पूछेंगे तो आप थप्पड़ मार दोगे? अभी ऑपरेशन हुआ और आप हम पर हाथ छोड़ दोगे? जवाब में डॉक्टर कहता है कि आपने व्यवहार कैसे किया, देखो…यह कहते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश में हाथ आगे बढ़ता है और कैमरा बहुत हिलता है और वीडियो बंद हो जाता है।
Raipur News: बता दें कि देशभर में प्रतिष्ठित AIIMS में मरीज ने सर्जरी के बाद सिरदर्द की शिकायत करने के दौरान डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती बिलासपुर के मरीज तिलक खुरसैल ने विभाग के डॉ. जलज पर थप्पड़ मारने व बीच-बचाव करने आई पत्नी को धक्का मारने का भी आरोप लगाया है। संभ्रात परिवार से आने वाले पीड़ित तिलक खुरसैल के द्वारा मामले की शिकायत थाने में करने के लिए मोबाइल निकालने पर उसे छीनने का आरोप भी लगाया है। हालांकि बचाव में एम्स प्रबंधन ने थप्पड़ मारने के आरोप को निराधार बताया है।

वीडियो देखें

ये वीडियो भी देखें
मारा नहीं, समझाने की कोशिश
किसी ने मरीज को नहीं मारा, डॉक्टर भला क्यों मारेगा? मरीज की डैमेज नस का ऑपरेशन किया गया। इसलिए दर्द के कारण वह बार-बार बिस्तर से उठकर जाने की कोशिश और अनर्गल आरोप लगा रहा था। जिसे डॉक्टर व स्टाफ ने रोकने-समझाने की कोशिश की। मरीज को ताजे ऑपरेशन के बाद कोई नुकसान ना हो, इसलिए डॉक्टर व स्टॉफ उसे रोक रहे थे। – डॉ. मृत्युंजय राठौर, पीआरओ एम्स
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











