Ajab Bhi Ghazab Bhi : आप भी खाते हैं हरा-भरा खीरा? तो देख लें, कैसे थूक लगाकर हो रही पैंकिग, खरीदने से पहले सोचेंगे हजार बार…
Ajab Bhi Ghazab Bhi :
Ajab Bhi Ghazab Bhi : नई दिल्ली | [वायरल वीडियो न्यूज बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, आम, लीची सहित कई ऐसे फल और सब्जियां हैं, जो मुख्य रुप से गर्मी में मिलते (Summer Season Fruits and Vegetables) हैं. गर्मी में लोग जमकर खीरा-ककड़ी खाते हैं. लेकिन आज हम आपको इसकी पैकिंग से जुड़ा एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप खीरा खाने से पहले कई बार सोचेंगे. हालांकि, ये वीडियो अफगानिस्तान का है.(Ajab Bhi Ghazab Bhi)
लेकिन इनमें से कुछ चीजें पूरे साल मिल जाती हैं. खीरा भी वैसा ही है. लेकिन खीरे से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप इसे खाने से पहले हजार बार सोचेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि पैकिंग के दौरान खीरे को यह शख्स थूक लगाकर पैक कर रहे हैं. वायरल हो रहा ये वीडियो अफगानिस्तान का बताया जाता है. (Ajab Bhi Ghazab Bhi)
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 3-4 लोग पोलिथिन के अंदर खीरे को पैक कर रहे हैं. एक शख्स पैर फैलाए हुए है, तो दूसरा शख्स मुंह में खीरे को डालकर पोलिथिन के अंदर डाल रहा है. गीला होने की वजह से ज्यादा खीरे एक ही पोलिथिन में घुस जा रहे हैं. पैकिंग के बाद थूक लगाने वाले शख्स के पीछे बैठा लड़का उसे इकट्ठा कर रहा है. बता दें कि इससे पहले भी कोरोना के समय कई बार इस तरह के वीडियो वायरल हुए थे. किसी वीडियो में कोई शख्स सेब को चाटकर बेचता हुआ नजर आया था, तो कोई केले पर थूक रहा था. (Ajab Bhi Ghazab Bhi)
यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram
खीरे के इस वीडियो की बात करें तो यह अफगानिस्तान का है, लेकिन इसे देखने के बाद आप इस वैरायटी के खीरे को खाने से पहले हजार बार सोचेंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इसे @h00sh.masnoi नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन लिखा है, ‘मुझे खीरे के लिए बुरा लग रहा है.’ वीडियो को 57 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. (Ajab Bhi Ghazab Bhi)
इतना ही नहीं, अब तक इस वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा है कि सब्जियों को खाने से पहले उसे अच्छे से जरूर धो लें. दूसरे यूजर ने लिखा है कि हंसो मत, क्योंकि कोरोना भी ऐसे ही फैला था. तीसरे यूजर ने लिखा है कि यही वजह है कि खीरा इतना ज्यादा स्वादिष्ट होता है. जबकि चौथे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि अब मैं खीरा कभी नहीं खाउंगा. (Ajab Bhi Ghazab Bhi)

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।






