.

Ajab-Gajab News : अमेरिकी महिला ने 4 बच्चों को फ्रीज में जमाकर बना दिया बर्फ, दुनिया की सबसे खौफनाक घटना से हिला जजों का दिमाग…

Ajab-Gajab News :

 

Ajab-Gajab News : वाशिंगटन | [वर्ल्ड बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अमेरिका में आदमखोर इंसान की घटना के बाद एक और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। लेकिन अमेरिका में आदमखोर इंसान के बाद इस हैरान कर देने वाली घटना ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दिल दहला देने वाले इस वाकये के सामने आते ही अमेरीकी लोग फूट-फूट कर रोने लगे। खुद ज्यूरी ने कहा, दिमाग हिला देने वाला यह मामला अमेरिकी इतिहास में सबसे विभत्स, खौफनाक और डरावना है। बता दें कि यहां एक फ्रीजर में चार नवजात बच्चों के शव ठोस बर्फ के रूप में मिले हैं। जांचकर्ताओं ने कहा कि 4 बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां थे, जो पन्नी में लिपटे हुए जूते के बक्सों में मिले हैं।

Ajab-Gajab News : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी महिला के फ्रीजर में 4 बच्चों को जमाकर बर्फ बना दिया गया। इनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां थीं। रिश्ते में ये चारों बच्चे आपस में बहन-भाई थे। हालांकि इस मामले में महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि 4 बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां थे, जो पन्नी में लिपटे हुए जूते के बक्सों में ठोस रूप से फ्रीज में जमे हुए थे। दिल दहला देने वाली इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अमेरिकी जजों का भी दिमाग हिल गया।

 

Ajab-Gajab News : अमेरिकी जिला अटॉर्नी ने इस सप्ताह घोषणा की कि 2022 में बोस्टन अपार्टमेंट के फ्रीजर में चार बच्चों के शव पाए जाने के बाद एक महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अटॉर्नी केविन हेडन ने कि नवंबर 2022 में सामने आई यह अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और हैरान करने वाली घटनाओं में से एक थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि 69 वर्षीय महिला एलेक्सिस अल्दामिर के खिलाफ कई वजहों के कारण मुकदमा चलाया जा सकता है। “यह जांच, जो इस कार्यालय की अब तक की सबसे जटिल, असामान्य और उलझन भरी जांचों में से एक है, अब पूरी हो गई है। हालांकि हमारे पास कुछ उत्तर हैं, लेकिन इस मामले के कई तत्व हैं जिनका उत्तर शायद कभी नहीं दिया जाएगा।

 

कभी नहीं पता चल पाएंगे बच्चों के बारे में ये तथ्य

Ajab-Gajab News : अमेरिका के अटॉर्नी ने कहा कि “हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस एल्डामिर के अपार्टमेंट में फ्रीजर में मृत पाए गए चार बच्चे कहां और कब पैदा हुए थे। हम यह भी कभी नहीं जान पाएंगे कि क्या चारों बच्चे जीवित पैदा हुए थे और हम कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके साथ वाकई क्या हुआ था। इसके अलावा हम कभी नहीं जान पाएंगे कि महिला ने कैसे अपनी गर्भावस्था को छुपाया या उसने ऐसा करना क्यों चुना। यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब दक्षिण बोस्टन के एक अपार्टमेंट के फ्रीजर में ये बच्चे मृत पाए गए थे।

 

Ajab-Gajab News : इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी ने उन बच्चों को एक व्यक्ति की बहन के अपार्टमेंट की सफाई करते वक्त फ्रीज में देखा। जांच के दौरान डॉक्टर यह खोज नहीं कर सके कि बच्चों की मौत का कारण क्या था या बच्चे जीवित पैदा हुए थे अथवा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि यह निर्धारित करने के लिए कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं था कि बच्चे कितने समय तक फ्रीज में जमे हुए थे। हालांकि अतिरिक्त डीएनए परीक्षण में यह बात सामने आई की इन चारों बच्चों के संभावित पिता की 2011 में मौत हो गई थी।

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button