Ajab Gajab News : गणेश भगवान को पहनाई सोने की चेन, विसर्जन के वक्त उतारना भूले, परिवार 10 घंटे तक खोजता रहा 4 लाख रुपए की चेन…
Ajab Gajab News
Ajab Gajab News बेंगलुरु (Bengaluru couple forget gold chain immerse in water ) के विजयनगर में दसराहल्ली सर्किल के पास की ये घटना है. टीचर कपल रमैया और उमा देवी ने गणेश उत्सव के मौके पर घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी. उन्होंने प्रतिमा को सोने की चेन पहनाई थी पर वो उस चेन को उतारना ही भूल गए.
Ajab Gajab News देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और जिन लोगों ने बप्पा को अपने घर में आमंत्रित किया था, वो अब उन्हें विसर्जित कर रहे हैं. इस मौके पर बहुत से लोग गणेश भगवान को सोने-चांदी के गहने तोहफे में पहनाते हैं और उनका श्रंगार करते हैं. पर कई बार लोग विसर्जन के वक्त भगवान को चढ़ाए गए आभूषण उतारना भूल जाते हैं.
फिर कई लोग पानी (Gold Chain Immersed with Ganesh idol) में गोते लगाकर उन आभूषणों को बटोर लेते हैं और बेच डालते हैं. ऐसा ही बेंगलुरु के एक परिवार ने भी किया. उन्होंने भगवान को एक सोने की चेन चढ़ाई, मगर विसर्जन के वक्त उतारना भूल गए. उसके बाद 10 घंटे तक परिवार उसे खोजता रहा. बड़ी मुश्किल से उनकी किस्मत चमकी और आभूषण उनके हाथ लगा.
Ajab Gajab News टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु (Bengaluru couple forget gold chain immerse in water) के विजयनगर में दसराहल्ली सर्किल के पास की ये घटना है. टीचर कपल रमैया और उमा देवी ने गणेश उत्सव के मौके पर घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी. उन्होंने प्रतिमा को फूलों और आभूषणों से सजाया था.
उन्होंने करीब 4 लाख रुपये की, 60 ग्राम की एक सोने की चेन भी भगवान को चढ़ाई थी. बीते शनिवार की रात को वो भगवान को विसर्जित करने एक मोबाइल टैंक में पहुंचे. विसर्जित करने के बाद उन्हें ध्यान आया कि सोने की चेन उतारना तो वो भूल ही गए हैं.
गणेश मूर्ति के साथ सोने की चेन भी विसर्जित
बस फिर क्या था, करीब 1 घंटे बाद वो विसर्जन स्थल पर दोबारा पहुंचे. प्रतिमा का विसर्जन करने वाले कुछ युवा वहां मोबाइल टैंक के पास मौजूद थे. उन्होंने चेन को देखा था पर उस वक्त उन्हें लगा था कि वो चेन नकली है. तुरंत कपल ने मगदी रोड पुलिस स्टेशन से और गोविंदराजनगर की विधायक प्रिया कृष्णा से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी.
सोने की बेशकीमती चेन बड़ी मुश्किल से मिली
विधायक ने लंकेश डी, कॉन्ट्रैक्टर से बात की, जिसने वो टैंक सेट किया था. टैंक के पास मौजूद लड़के कुछ देर तक चेन खोजते रहे पर उस वक्त उन्हें वो नहीं मिली. पर परिवार को परमिशन मिल गई तो उन्होंने 10 हजार लीटर पानी को टैंक से निकाला. टैंक में बाकी की मूर्तियों की मिट्टी मिली हुई थी. उसमें चेन खोजते-खोजते अगले दिन 1 बज गए और तब जाकर उन्हें वो चेन मिल पाई, जिसे कपल को लौटा दिया गया. करीब 10 लोगों ने मिलकर उस चेन को खोजा.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











