Ajakscg : अजाक्स का विकासखण्ड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम संपन्न….

Ajakscg :

 

Ajakscg

Ajakscg : अकलतरा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | महात्मा ज्योतिबा फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरलीडीह (अकलतरा) के प्रांगण में 11 अप्रैल 2024 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर अनुसचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) व विद्यालय परिवार के सौजन्य से महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती तथा 11 वी व 12 वी में अध्ययनरत बच्चों के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Ajakscg)

 

 

 

आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण भारती (प्रांताध्यक्ष अजाक्स छत्तीसगढ़), विशिष्ट अतिथि पी.एल. महिपाल (प्रांतीय महासचिव), जितेंद्र पाटले (प्रांतीय संगठन सचिव अजाक्स) डॉ अमित मिरी (प्रांतीय सचिव अजाक्स) डॉ टी आर मिर्झा सहायक प्राध्यापक उपस्थित एवं विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। (Ajakscg)

Ajakscg

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छात्र छात्राओं को कलम और नोट पेड अजाक्स द्वारा वितरित किया गया तत्पश्चात मोटिवेशनल स्पीकर राहुल देव भारद्वाज (अजाक्स ब्लाक अध्यक्ष मस्तूरी )द्वारा उपस्थित बच्चों को प्रोजेक्टर और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कैरियर मार्गदर्शन दिया गया जिसमें बच्चे कैसे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं ? कब कैसे कौन सा कोर्स करके अपनी मंजिल प्राप्त कर सकते हैं ? (Ajakscg)

 

विदित हो कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को ये नहीं मालूम होता कि 12 कक्षा के बाद कितने रोजगारमूलक पाठ्यक्रम है जिसमें वे प्रवेश लेकर अपनी कैरियर बना सकते हैं उक्त सभी आस्पेक्ट्स को विस्तार से समझाया व अपने ओजस्वी वाणी से बच्चों को मोटिवेट किया। कैरियर कांउसिलिंग सेमिनार में प्रोजेक्टर/कम्पयूटर आपरेटर के रूप विशेष सहयोगी में शिक्षक दिलीप भूषण कुर्रे उपस्थित रहें। (Ajakscg)

Ajakscg

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जयंती समारोह आयोजित हुआ। अतिथि सत्कार में श्रीमती दीपा खाण्डे द्वारा अपने सुमधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन संघर्ष व उपलब्धियों को बताया गया। उनके विचार वर्तमान समय में कितने प्रसांगिकता व महत्व रखते हैं विषय पर उद्बोधन दिया गया। (Ajakscg)

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से महेतरु मधुकर (कवि, प्रधान पाठक) के आर टांडे (संरक्षक) डी आर पाटले (सेवानिवृत्ति व्याख्याता) भैरव प्रसाद रात्रे (अजाक्स पामगढ़) मोहताप जोगी (व्याख्याता) गोपाल जोगी (सामाजिक चिंतक) मोहित राम जोगी (सामाजिक सियान) संतन रात्रे (पूर्व सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग) राजकिशोर धीरही (कवि एवं व्याख्याता) सुरेश मिर्चन्य (पार्षद अकलतरा) रमाशंकर भारद्वाज (प्राचार्य महात्मा फुले विद्यालय मुरलीडीह) टी आर कोहरे, सुखदेव कुर्रे, श्रीकांत जोगी, माखन जोगी, बेकर रमन पाटले, संतोष खुंटे, डॉक्टर पुष्पेन्द्र लहरे, डॉक्टर गिरीश कुर्रे, (Ajakscg)

Ajakscg

श्रीमती रजनी डहरिया (प्राचार्य) सोनहर भंडारी, सूरज मल्होत्रा, अंजूबाला बघेल, नीतू कुर्रे, कृष्णा रात्रे, लक्ष्मण गिरि, प्रिया जांगड़े, प्रवीण दिवाकर, रेशम पाटले, टेकचंद जोगी, धनराज सोनवानी, सुरेन्द्र साण्डे आदि गणमान्य नागरिक व कैरियर मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। इस भव्य समारोह का आयोजन संतोष बंजारे (ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स अकलतरा) के सफल नेतृत्व व मंच संचालन में संपन्न हुआ।(Ajakscg)

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ajakscg

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button