Ajakscg: संभाग कमिश्नर महादेव कावरे बोले- परिश्रम का कोई विकल्प नहीं; बड़ा लक्ष्य लेकर चलोगे तो किसी न किसी बड़े मुकाम को जरूर हासिल करोगे…

Ajakscg

Ajakscg पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल कीजिए। यहां जितने भी लोग बैठे हुए हैं वे सभी कड़ी मेहनत के बाद ही यहां तक पहुंचे हैं। सभी ने गरीबी देखी है। पढ़ाई में आने वाली कठिनाई भी देखी है। आप लोग भी बड़ा मुकाम लेकर चलिए। आईएएस व आईपीएस का लक्ष्य लेकर चलेंगे तो किसी न किसी बड़े मुकाम को जरूर हासिल करोगे।

Ajakscg उक्त बातें पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही के दौरे पर पहुंचे रायपुर-बिलासपुर संभाग कमिश्नर महादवे कावरे ने कही। वे जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिए जा रहे नि:शुल्क कोचिंग केंद्र के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 21 सितंबर शनिवार को जीपीएम जिले के दौरे पर पहुंचे थे।

Ajakscg रायपुर बिलासपुर संभाग कमिश्नर महादेव कावरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के एक गांव में मेरा जन्म हुआ। वहीं परवरिश भी हुई। मुझे आगे की पढ़ाई करने की सलाह देने वाला घर पर कोई नहीं था। गणित का अच्छा विद्यार्थी होने के कारण साथियों ने सलाह दिया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करो, तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया। यूपीएससी में पहली बार में ही चयन हो गया। इसलिए आप लोग भी बड़ा मुकाम लेकर चलिए। आईएएस व आईपीएस का लक्ष्य लेकर चलेंगे तो किसी न किसी बड़े मुकाम को जरूर हासिल करोगे।

 

Ajakscg उन्होंने कहा कि जो बच्चे रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों में जाकर कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं उन्हें यहां डाइट में नि:शुल्क कोचिंग मिल रहा है। उन्होंने खुशी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले बैच में 290 और दूसरे बैच में 100 बच्चे कोचिंग ले रहे हैं, यह बहुत बड़ी बात है। जिले के दूरस्थ अंचल के बच्चे भी कोचिंग ले रहे हैं, जिन्हें रुकने और आने जाने की दिक्कतें होती होंगी।

Ajakscg कमिश्नर महादेव कावरे ने कहा कि 30 साल पहले और आज की प्रतिस्पर्धा में बहुत अंतर आ गया है। अब प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। आप ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व समझिए। जो चीज विदेश में उपलब्ध है, वो जानकारी ऑनलाइन यहां मिल सकती है। इसके लिए मोबाइल का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ आंबेडकर का संविधान नहीं होता, आरक्षण नहीं होता तो हम इतने आगे नहीं बढ़ पाते। अच्छा पढ़ लिखकर आरक्षण का लाभ उठाइए।

सारथी द कंपेनियन फॉर सक्सेस : कलेक्टर मंडावी

 

Ajakscg कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डाइट में निशुल्क कोचिंग देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से शिक्षा नहीं दी जा रही है। इसलिए हम भी ‘सारथी द कंपेनियन फॉर सक्सेस’ के तहत छात्रावासों में चार विषयों रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, इंग्लिश और साइंस की कोचिंग बच्चों को दे रहे हैं। यह कोचिंग शासकीय अनुदान से नहीं बल्कि कोचिंग शिक्षक और जिला स्तर के अधिकारी नि:शुल्क दे रहे हैं। इसमें छठवें दिन परीक्षा लेकर बच्चों के स्तर का पता भी लगाते हैं। जिससे पता चलता है कि किस बच्चे पर कैसी मेहनत करनी है। सभी बच्चे मेहनत व समर्पण से लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ेंगे तो सपना जरूर पूरा होगा। आप लोगों की मेहनत सफल होगी।

170 ने टेट की परीक्षा की पास : प्राचार्य पुष्प

 

Ajakscg डाइट प्राचार्य जेपी पुष्प ने आदिवासी बाहुल्य जिला जीपीएम में संचालित नि:शुल्क कोचिंग का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि यहां के गरीब बच्चे पढ़ाई तो कर लिए हैं, लेकिन उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पहले मार्गदर्शन नहीं मिल पाता था, जो कि अब कोचिंग केंद्र में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से कोचिंग प्राप्त कर 170 बच्चे टेट की परीक्षा पास की है। टेट की तैयारी के लिए उन्हें यहीं से पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई।

संभागायुक्त के मार्गदर्शन में सफलता: डॉ. भारती

 

Ajakscg अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की सफलता रायपुर-बिलासपुर संभाग कमिश्नर महादवे कावरे जी के द्वारा से मिल रहे मार्गदर्शन और संरक्षण के कारण संभव हो पा रहा है।

Ajakscg कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर व परियोजना निदेशक कौशल प्रसाद तेंदुलकर, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे, संयुक्त कलेक्टर ऋचा चंद्राकर, डीईओ जगदीश शास्त्री, डाइट उप प्राचार्य आभा सिंह, तहसीलदार गौरेला पेण्ड्रा अविनाश कुजूर व सुनील धुव्र, बीईओ गौरेला डॉ संजीव शुक्ला, अजाक्स जिलाध्यक्ष जेपी पैकरा सहित अजाक्स के प्रांतीय पदाधिकारियों में जेपी पुष्प, प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. मोहन शेंडे, डॉ. यशपाल निराला, कमलेश खांडे, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, डाइट स्टाफ व कोचिंग संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय चौधरी व आभार प्रदर्शन अजाक्स प्रांतीय सचिव जितेंद्र पाटले ने किया। इस अवसर पर सभी ने उल्लास साक्षरता मिशन का शपथ लिया।

 

देखें वीडियो

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button