Ajakscg : अजाक्स अंतर्गत युवा मितान ग्रुप पेंड्रा द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग के लिए इंजी. दिनेश बंजारा ने भेजी 10 हजार की किताबें….

Ajakscg :

 

Ajakscg : Google Hindi News : पेण्ड्रा / बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ का आदिवासी बाहुल्य जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अजाक्स (www.ajakscg.in)  अंतर्गत युवा मितान ग्रुप में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बीते 4 माह से संचालन किया जा रहा है। इस कोचिंग संस्थान के लिए इंजीनियर दिनेश बंजारा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए 10,000 रुपए की किताबें नि:शुल्क भेजी गईं हैं।

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
इंजी. दिनेश बंजारा के द्वारा भेजी गई नि:शुल्क किताबें।

बता दें कि जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा के प्राचार्य जेपी पुष्प के मार्गदर्शन में निशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग में 500 युवक-युवतियां कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग के साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की किताब भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। (Ajakscg)

इंजी. दिनेश बंजारा के द्वारा भेजी गई नि:शुल्क किताबें।

आज के दौर में बगैर कोचिंग के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल है। आर्थिक पिछड़ेपन और उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण युवक-युवती वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते, जिसके वे हकदार होते हैं। अजाक्स (www.ajakscg.in) के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के बच्चों को अच्छी कोचिंग देने के उद्देश्य से ही युवा मितान ग्रुप बनाकर डाइट पेण्ड्रा में पीएससी, व्यापमं सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

कोचिंग के दौरान पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।

जीपीएम जिले के आर्थिक रूप से आर्थिक कमजोर बच्चों को अपना भविष्य संवारने के लिए निशुल्क पीएससी, व्यापमं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने युवा मितान ग्रुप ने डाइट पेण्ड्रा के प्राचार्य जेपी पुष्प के मार्गदर्शन, अजाक्स (www.ajakscg.in) के संयोजक व कर्मचारी संगठनों के सहयोग से कोचिंग की शुरुआत 4 माह पहले 4 फरवरी 2024 को डाइट पेण्ड्रा में की गई थी। इसमें विभिन्न गांवों के 500 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर कोचिंग की शुरुआत की गई थी। (Ajakscg)

इंजी. दिनेश बंजारा के द्वारा भेजी गई नि:शुल्क किताबें।

बीते 4 माह से प्रतिदिन विद्यार्थियों को विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के द्वारा कोचिंग दी जा रही है। साथ ही विभिन्न शहरों से कोचिंग संस्थान के विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन भी विद्यार्थियों को मिल रहा है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं 1 छात्रों को प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला।

इंजी. दिनेश बंजारा जी.

डाइट पेण्ड्रा के प्राचार्य जेपी पुष्प ने बताया कि कोचिंग ले रहे बच्चों का कोचिंग सेंटर में ही प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर परीक्षा ली जाती है। इस वजह से उनकी तैयारी और बेहतर ढंग से हो रही है। कोचिंग में विद्यार्थी प्रतियोगी प्रश्न बनाना, प्रश्न का आधार व उसका स्किल भी सीख रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रश्न बनाना सीखने से कंटेंट क्लियर होता है।(Ajakscg)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button