Ajakscg – अजाक्स के प्रेरणास्पद कार्य के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल, 60 अभ्यर्थियों का कराया मॉक इंटरव्यू…
Ajakscg
Ajakscg बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू बिलासपुर में 10 अक्टूबर को गरिमामय रूप में संपन्न हुआ।
साक्षात्कार में सभी वर्गों के बालक बालिकाएं ज़िनका चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है उन्हें बुलाया गया था और एक्सपर्ट पैनल बनाकर इन सभी अभ्यर्थियों का मॉक साक्षात्कार कराया गया।
Ajakscg अजाक्स द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू में 60 अभ्यर्थियों ने दो पैनल के समक्ष इंटरव्यू देने का प्रैक्टिस किया। साक्षात्कार लेने के पश्चात रिव्यू पार्ट में सभी पैनलिस्ट ने अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत साक्षात्कार को और ज़्यादा से ज़्यादा सेलेक्टिव बनाने के विशेष गुर सिखाए।
Ajakscg साक्षात्कार पैनलिस्ट के रूप में 12 प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रातः 9:30 बजे से रात 8 बजे तक अभ्यर्थियों से वन टू वन एवं ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले साक्षात्कार के पूर्व विशेष रूप से प्रशिक्षित किया।
Ajakscg मॉक इंटरव्यू प्रशिक्षण में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष डा लक्ष्मण कुमार भारती जी विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अधिक से अधिक अंक अर्जित करने के सामाजिक पहलू पर मार्गदर्शन के साथ साधुवाद ज्ञापित किया गया।
साथ ही पैनलिस्ट के रूप में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अजाक्स द्वारा किये जा रहे शैक्षणिक विकास की गतिविधियों से सभी रूपों में जुड़े रहने हेतु अपील की ताकि समाज के उन जरूरत मंद बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ा सकें जिनको वाकई शिक्षा की जरूरत है। जो अर्थाभाव के कारण उचित कोचिंग और मार्गदर्शन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।
Ajakscg उन्होंने अजाक्स द्वारा संचालित डा अंबेडकर ज्ञान केन्द्र में निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे बिलासपुर के 50 एवं पेंड्रा में संचालित केन्द्र के 150 निर्धन प्रतिभावान बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि अज़ाक्स का जो समाजोपयोगी थीम है अज़ाक्स चला गांव की ओर और अजाक्स युवा मितान को यह सामाजिक सरोकार के कार्य द्वारा चरितार्थ कर रहे हैं।
Ajakscg विदित हो कि अजाक्स द्वारा 2021 से विभिन्न परीक्षाओं के मॉक इंटरव्यू का आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें लोक सेवा आयोग परीक्षा, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, सिविल जज भर्ती परीक्षा शामिल हैं। पूर्व में आयोजित तीनों साक्षात्कार में उपस्थित अभ्यर्थियों में से 18 का चयन हुआ था।
जिनको उनके साक्षात्कार में 80 फीसदी से भी अधिक अंक मिला था, उनमें से कुछ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन उनके द्वारा साक्षात्कार में अधिक अंक अर्जित करने के कारण अनारक्षित बिंदुओं में उप पुलिस अधीक्षक और सहायक संचालक ट्राइबल डिपार्टमेंट जैसे द्वितीय श्रेणी के पदों पर हुआ था जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Ajakscg इस बार आयोजित मॉक इंटरव्यू में पैनलिस्ट के रूप में शामिल अधिकारीगण संयुक्त संचालक महिला बाल विकास विभाग श्री मुक्तानंद खूंटे, अपर कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, एसडीएम श्री विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय कुमार शतरंज, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कुमार पेंद्रों, फ़ूड आफिसर श्री विजय किरण, सहायक प्राध्यापक डा मनहरण अनंत, सहायक संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा श्री चंद्रशेखर बंजारे उपस्थित थे।
Ajakscg मॉक इंटरव्यू में प्रतिभागी अभ्यर्थियों में श्री अजय कुमार पाटले, श्री अजीत कुमार भगत, श्री आनंद जायसवाल, श्री अनिल सिंह, श्री अविनाश कुर्रे, श्री चिरंजीव सोनवानी, श्री चुरावन सिंह, श्री देवाशीष, श्री देवेंद्र कुमार,श्री देवेंद्र कुमार पुजारी, श्री देवेश कुमार नेताम, श्री गोपाल सिंह मसियारे, श्री गुलशन कुमार, श्री हरीश साहू, श्री हेमंत ध्रुव, सुश्री काजल अग्रवाल, सुश्री खिलेश्वरी साहू, श्री मनीष कुमार अलेंड्रा, श्री नरेंद्र कुमार पैकरा, श्री नीलेश कुमार पैकरा, सुश्री ओमलता चंद्रा, श्री प्रशांत भारते, सुश्री प्रीतिका पैकरा, श्री राजीव सिंह, श्री राजेश कुमार भारद्वाज, श्री रोशन ओगरे, श्री रुपेश कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री सोमेश यादव, सुश्री तूलिका नेताम, श्री विजय कुमार, श्री विजेंद्र एक्का, श्री आकाश कुमार टंडन, श्री ऋषभ कमले, श्री हिमांशु जोगी, श्री अनिल कुमार, श्री शिवेंद्र अजगल्ले, श्री सोनू कुंभकार, श्री किरण सिंह मरावी, श्री रत्नेश सिंह मरावी, श्री हेमंत चंद्रवंशी, श्री प्रेमनारायण साहू, श्री चंद्रशेखर बंजारे, श्री आकाश पटेल, सुश्री आयुषी असोधिया, श्री विक्रांत अग्रवाणी, सुश्री प्रमिला मांडले, श्री शाश्वत सिंह भारद्वाज शामिल हुए।
मॉक इंटरव्यू हेतु इस आयोजन एवं सहयोगकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका में प्रांताध्यक्ष डा लक्ष्मण कुमार भारती, श्री जितेंद्र पाटले प्रांतीय संगठन सचिव अजाक्स, डा मोहन शेंडे , संभागीय अध्यक्ष अजाक्स, डा अमित मिरी प्रांतीय सचिव अज़ाक्स, श्री शिवराम टंडन एबीओ मस्तूरी, डा पुष्पेंद्र घृतलहरे अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अजाक्स, डा रामेश्वर बंजारे, डा गिरीश कबीर प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं संयुक्त सचिव अजाक्स, श्री टीसी रत्नाकर, डॉ सी एल रात्रे, डा केदार अनंत अध्यक्ष बिलासपुर जिला इकाई अजाक्स, श्री राहुलदेव भारद्वाज अध्यक्ष विख इकाई मस्तूरी अजाक्स सहित अन्य सक्रिय सदस्यगण शामिल थे। उपरोक्त सामाजिक कार्य में आर्थिक सहयोग आयोजक मंडल के सदस्यगण एवं पैनलिस्ट के सम्माननीय अधिकारी गणों ने किया।
Ajakscg अजाक्स एक ऐसा संगठन है जो शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। जिसमें अजा अजजा अपिव और सामान्य सभी वर्गों के गरीब प्रतिभावान बच्चों को लाभ मिल रहा है। अजाक्स परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का सादर आभार।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

और तस्वीरें यहां देखें












