Ajakscg- अजाक्स की ऐतिहासिक उपलब्धि; 80 फीसदी विद्यार्थी हुए सब इंस्पेक्टर में चयनित…

Ajakscg-

Ajakscg- बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के खाते में शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों की फेहरिस्त बनती जा रही है। वर्तमान में सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर और सुबेदार पदों की चयन सूची जारी हुई है। जिसमें अजाक्स ने एक और एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है कि एस आई माक इन्टरव्यू में शामिल 21 अभ्यार्थियो में से 17 अभ्यर्थियों का शानदार चयन हुआ है।

 

Ajakscg- विदित हो कि दिनांक 13 अगस्त 2023 को बिलासपुर स्थित होटल डाउन टाउन में ऐतिहासिक रूप से पे बेक टू सोसायटी को चरितार्थ करते हुए सब इंस्पेक्टर के लिए मुख्य साक्षात्कार से पहले माक इन्टरव्यू का आयोजन अजाक्स द्वारा किया गया था। जिसमें साक्षात्कार पेनल में मेंबर के रूप में श्री डीएल मनहर रिटायर्ड डीआईजी श्री एचएल मनहर, रिटायर्ड डीआईजी श्री डीआर टंडन, डीएसपी श्री आरडी भारद्वाज एवं श्री डीएस मधुकर ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर अजा-अजजा व अपिव वर्ग के 22 अभ्यर्थियों को वन टू वन रियल साक्षात्कार बोर्ड पैटर्न में माक इन्टरव्यू लेकर कैसे साक्षात्कार लिए। और अंत में सभी अभ्यर्थियों को एक साथ ब्रीफ किये कि कहां पर गलतियां होती हैं और उसे कैसे सुधार कर कैसे अधिक से अधिक नंबर साक्षात्कार में प्राप्त कर सकेंगे।

Ajakscg- निश्चित रूप से न केवल इस तरह के आयोजन से अभ्यर्थियों में साक्षात्कार के प्रति एक भय और झिझक दूर हुई बल्कि उनमें जो कमियां परिलक्षित हुई उसे पॉइंट आउट करने का अवसर मिल सका। जिससे कि वे अपनी कमियों को साक्षात्कार से पहले दूर कर पूर्ण रूप से तैयार होकर प्रदर्शन कर पाए। निश्चित रूप से इस कार्य से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अधिक अंक अर्जित कर अनारक्षित वर्ग में चयनित होने का अवसर मिल पाया। और उनके नीचे के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अपने कोटे का लाभ ले पाए।

 

Ajakscg- पुलिस विभाग के इस महत्वपूर्ण सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम में नजर डालें तो निम्न आंकड़े आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए हौसला बढाया है।

Ajakscg- सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सुबेदार का वर्ग वार चयनित अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम में एस सी 12 प्रतिशत के आधार पर 115 पदों के विरुद्ध 128 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की अर्थात 13 अभ्यर्थी अनारक्षित में वर्ग से क्वालिफाइड हुए। एसटी वर्ग के 32 प्रतिशत के अधर पर 306 पदों के विरुद्ध 322 पदों में चयनित हुए। अर्थात 14 अनारक्षित में चयनित हुए। उसी प्रकार ओबीसी वर्ग के 14 फीसदी के अधर पर 134 के विरुद्ध 405 पदों में चयनित होकर 299 अनारक्षित स्थान के लिए क्वालिफाइड हुए। इस प्रकार से अनारक्षित वर्ग में 13, एससी 14, एसटी 271, ओबीसी का कब्ज़ा एक ऐतिहसिक परिवर्तन का संकेत हो सकता है।

 

Ajakscg- सामाजिक सरोकार के इस महती कार्य के लिए अजाक्स के प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती जी के कुशल निर्देशन में अजाक्स से जीतेन्द्र पाटले, डा अमित मिरि, डॉ मोहन शेंडे, राहुलदेव भारद्वाज, दुलरवा मधुकर, प्रमोद नवरत्न, कमलेश खांडे एवं कुलदीप जांगड़े ने सहयोग किया था।

Ajakscg- सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण जिन्होंने अपना कीमती वक्त निकालकर इस माक इंटरव्यू को सफलतम रूप में संपन्न कराया था। इसके लिए छग अजाक्स (Ajakscg) परिवार की ओर से सादर आभार व्यक्त किया है। एवं उपस्थित अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार में अच्छे अंक अर्जित कर चयनित होकर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

 

Ajakscg- ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ अजाक्स द्वारा विगत चार वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये माक इन्टरव्यू और करियर गाइडेंस का आयोजन लगातार किया जा रहा है। पूर्व में छत्तीसगढ़ लोकसेवा योग के माक इन्टरव्यू के बाद 18 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। जिसमें द्वितीय श्रेणी के डिप्टी कलेक्टर डीएसपी सहित विभिन्न प्रशासनिक पद शामिल है। इसी प्रकार सिविल जज के लिये भी माक इन्टरव्यू किया गया था और वर्तमान में 2023 लोकसेवा परीक्षा के लिए भी माक इन्टरव्यू दो पेनल बनाकर आयोजित किया गया था। जिसका मुख्य साक्षात्कार अभी नहीं हो पाया है। इसमें भी अधिकतम सफलता की अपार सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

Online Bulletin Dot In

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button