Ajakscg- बिलासपुर स्थित डॉ अंबेडकर ज्ञान केन्द्र में नि:शुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन, वातानुकूलित कक्ष में बैठकर कर सकेंगे अध्ययन…

Ajakscg-

Ajakscg- बिलासपुर। [छत्तीसगढ़ बुलेटिन]। ऑनलाइन बुलेटिन : डॉ. अंबेडकर ज्ञान केन्द्र जो गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग संस्था है, अब इस संस्था में उन सभी बच्चों को लाइब्रेरी सुविधा निःशुल्क मिलेगी। जहां वातानुकूलित कक्ष तथा शांत वातावरण में बच्चे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये घंटों बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।

 

Ajakscg- ज्ञात हो कि अनुसूचित जाति- जन जाति अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा अपने तनख्वाह से बचाकर उन निर्धन प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी है। एवं उन बच्चों के लिये निःशुल्क लायब्रेरी प्रारम्भ कर शिक्षा दान महा अभियान को आत्मसात किया है। जो समाज शिक्षित होगा वही समाज विकसित होगा। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसके लिये जागरूक अधिकारी कर्मचारी अमूर्त सहयोग करके समाज का ऋण उतारने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे है।

Ajakscg– निःशुल्क लायब्ररी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महादेव कांवरे (आईएएस) संभागीय कमिश्नर बिलासपुर/रायपुर के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष अजाक्स, श्री शिवकुमार कवर उप जिलाधीश बिलासपुर, प्रांतीय संगठन मन्त्री श्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संचिव डॉ अमित मिरी, संभागीय अध्यक्ष डॉ मोहन शेन्डे, कृष्ण कुमार रायकवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केदार अनंत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र धृतलहरे व सभी दानदाता, अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

Ajakscg- कार्यक्रम में सभी दान दाताओं को कमिश्नर श्री कावरे जी के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से कमिश्नर श्री महादेव कावरे जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दिये गए संवैधानिक अधिकारों के ऋण को सिर्फ और सिर्फ अपने आने वाले पीढ़ी को शिक्षा दान करके उबार सकते है। शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं हैl

 

Ajakscg– श्री कावरे ने डॉ. अंबेडकर ज्ञान केन्द्र के लिये जल्द ही ई-लायब्रेरी और इस केन्द्र भवन निर्माण के लिये पृथक से नगर निगम क्षेत्र में भूमि अलॉट करने में सहयोग करने की बात कही। वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये 300 किताबें सतनाम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा दान स्वरुप प्रदान की गई है। अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर में टेबल, चेयर, सीसीटीवी कैमरा, फायर डिस्टिटिंग्विशर आदि भी स्वस्फूर्त होकर दान की गई है।

Ajakscg- इस कोचिंग में 45 गरीब प्रतिभवान बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं। जिसमें कोरबा, रायपुर, रायगढ़, कबीरधाम, जशपुर, जांजगीर चाम्पा और बिलासपुर सहित विभिन्न जिले के विद्यार्थी शामिल है।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button