Ajakscg: डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर बौद्धिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक महत्व पर डाला प्रकाश….

Ajakscg बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर में पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की दशा और दिशा, विद्यार्थियों के लक्ष्य प्राप्ति की दृढ तमन्ना के साथ शिक्षा के विकास पर प्रेरणास्पद उद्बोधनों का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतितिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर में कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पालकगण व सामाजिकजन मौजूद रहे।

डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में लगाई गई रेड कार्पेट.

Ajakscg इस कार्यक्रम में कोचिंग कक्षा के अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति जाति छात्रावास के विद्यार्थियों ने पूरे 4 घंटे तक धैर्यता से अतिथियों के उद्बोधनों को ध्यान से सुना। साथ ही इस कोचिंग (डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर) संचालन में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले अधिकारी-कर्मचारी एवं बुद्धिजीवी, सामाजिकजनों ने भी अपना बहुमूल्य समय इस कार्यक्रम को दिया। आगंतुकों व विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने बौद्धिक विचार, उद्बोधन, कविता, भाषण, गीत आदि के माध्यम से प्रस्तुति दिया। जिसका उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हौसला बढ़ाया।

डीपीओ जेके पाटले मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए.

Ajakscg डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. पुष्पेंद्र लहरे ने सरकारी योजनाओं के धरातलीय स्थिति जो अनुसूचित जाति व जनजाति जाति (अजा-अजजा) वर्ग के लिए चलाई जाती है, को बड़े ही विस्तार से समझाया। और कहा कि इन्ही सरकारी योजनाओं के फेलियर के कारण ही हमारे बच्चों के विकास के लिए डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के संचालन की आवश्यकता पड़ी।

अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए.

अधिवक्ता नसीमुद्दीन अंसारी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्षों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। डॉ मोहन शेण्डे ने इंटरनेट मोबाइल के सदुपयोग और उसके इनपुट के पश्चात् आउट कम पर जोर दिया। श्री अशोक भार्गव ने जीवन प्रत्याशा और जीवन हताशा को उदाहरण के साथ विस्तार से समझाया।

मंचस्थ अतिथि.

पूर्व एसपी सीडी टंडन ने गणित के विविध प्रभाव प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले विज्ञान के प्रश्नों में कैसे पड़ता है; इस पर बात रखी। डीपीओ जेके पाटले ने कहा कि समाज की पीड़ा को जो समझेगा, वही समाज सेवा करेगा। हमें विभिन्न माध्यमों से बाबा साहेब के ऋण को चुकाना चाहिए।

प्रतिभागी छात्रा को पुरस्कृत करते हुए.

छात्रावास अधीक्षक प्रेश राय ने छात्रावास के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर कैसे ओरिन्टेड करते हैं इसको बताया। साथ ही राहुलदेव भारद्वाज ने बच्चों को मोटीवेट करने के लिए मंच संचालन के बीच-बीच में बहुत ही गहरी बातें परीक्षाओं में सफल होने के लिए रखी। कवि महेतरू मधुकर ने अपनी प्रेरणास्पद कविता से और शिक्षक दिलीप भूषण ने अपनी सुन्दर गजल से तालियां बटोरी।

वक्ताओं के उद्बोधनों को सुनते हुए मंचस्थ अतिाथि.

विद्यार्थियों ने भी अपनी कमजोरी को इस मंच के माध्यम से बताया और डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र को भविष्य में मील का पत्थर साबित होने की कामना के साथ संचालक मंडल को धन्यवाद दिया। अंत में डॉ. केदार अनंत ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक विकास की बातें बताते हुए आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व प्रतिभागी.

अधिकारी व कर्मचारियों की जागरूकता को नमन

 

इस कड़ी में श्री गजेंद्र बजांरा जी जो बिलासपुर हाई कोर्ट में पदस्थ हैं ने पूर्व में 51000/- (इंक्यावन हजार रुपए) लायब्रेरी हेतु प्रदान किए थे। उनके द्वारा ही अपनी पुत्री कु. पलक बंजारा के जन्म दिन के अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबों का सेट डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में भेंट किया गया। हम बेटी पलक बंजारा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही श्री गजेंद्र बंजारा जी को उनके अमूर्त सहयोग के लिए कोटिशः आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वक्ताओं को सुनते उपस्थित विद्यार्थी व मंचस्थ अतिथि.

प्रतिमाह 10 हजार सहयोग करने की घोषणा

 

कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत एसपी वायरलेस श्री सीडी टंडन जी के द्वारा डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के विकास के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपए (10,000/-) सहयोग करने की घोषणा की गई है। श्री टंडन जी के इस घोषणा से समाज को प्रेरणा मिल रही है। इस पुनीत कार्य के लिए श्री टंडन जी को कोटिश आभार व धन्यवाद।

डॉ. आंबेडकर ज्ञान केंद्र में कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों की सामुहिक तस्वीर.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव, पूर्व पुलिस अधीक्षक (रेडिओ) सीडी टंडन, हाई कोर्ट अधिवक्ता नसीमुद्दीन अंसारी, डॉ मोहन शेण्डे, डॉ पुष्पेंद्र लहरे, डॉ. डार्विन दोहरे सिम्स से, अधिवक्ता रवि पाल माहेश्वरी, छात्रावास अधीक्षक प्रेस राय, व्याख्याता प्रकाश मनहर, हाईकोर्ट से गजेंद्र बंजारा, प्रधान पाठक राहुल देव भारद्वाज, शिक्षक दिलीप भूषण कुर्रे, कवि एवं शिक्षक महेतरू मधुकर, डॉ केदार अनंत एवं डीपीओ जितेंद्र पाटले सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों में शिवराम जगत, शुभम सारथी, प्रवीण पोर्ते, तरुण कुमार, प्रिंस कुमार मरकाम, भानु प्रताप धुर्वे, राजेश्वर भानु, आकाश कुमार, राघवेंद्र सोरठे, अरुण कुमार मुकेश पर, आशीष कुमार, लोकेश राज, नवीन परस्वामीसी, कैलाश कुमार, द्वारका उइके, युवराज मरावी, गौरव मरावी, पवन पोर्ते, हितेश पैकरा, पीयूष ध्रुव, अविनाश ध्रुव, अभय मरावी, प्रमोद मरकाम, परशुराम पोर्ते, अखिलेश कावर्तीय, कामेश्वर सिंह, सुकृता टेकाम, लक्ष्मीन पोर्ते, अनिल घृतलहरे, कल्पना लहरिया, नीलम चौहान, प्रशांत कुमार, सुरेंद्र अजय सहित बड़ी संख्या में पालक व अन्य उपस्थित थे।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button