ajakscg : अब मेडिकल कालेज में खुलकर जातिवाद, अजाक्स ने जांच के लिए कुलाधिपति / राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन….
ajakscg
ajakscg रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विवादों में आ गया है। अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकांश विद्यार्थियों को जानबूझकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में जानबूझकर कम अंक दिए जाने की को लेकर अजाक्स ने राज्यपाल व कुलाधिपति विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को ज्ञापन सौंपा है।
ajakscg ज्ञापन में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (ajakscg) ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को अवलोकन करने से यह प्रतीत हो रहा है कि अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकांश विद्यार्थियों को जानबूझकर किसी विषय विशेष में कम अंक प्रदान कर अनुत्तीर्ण किया गया है।
ajakscg बता दें कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विवादों में आ गया है। इसे लेकर अनुसूचित जाति व अनुसूचति जनजाति संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। और मामले की बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए गंभीरता से जांच करने की मांग की है।
ajakscg शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाला उक्त सहा. प्राध्यापक / परीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्परीक्षण/जांच कर संशोधित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (ajakscg) ने की है।

अजाक्स द्वारा सौंपा गया ज्ञापन यहां देखें..
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












