.

Amazing Story : इस कार मकैनिक पर मेहरबान हुई लक्ष्मी! लगी 1,096 करोड़ रुपये की जंबो लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा.., कभी नहीं सोचा होगा आपने.. | Lottery Worth Rs 1,096 Crore

Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore : Online Bulletin

 

Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore: ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : अगर कभी आप कोई बड़ी लॉटरी जीत जाते हैं तो आप इसे कैसे इस्तेमाल करेंगे? जाहिर है कई सारे लोगों के मन में कई सारे अलग अलग खयाल आए होंगे। इसी तरह एक व्यक्ति ने यूरोमिलियंस जैकपॉट को जीता है और वह इसमें मिली रकम को किस तरह से इस्तेमाल करेगा उसने इस बारे में खुलासा किया है? उसने यह बताया है कि वह कैसे इसमें मिले करोड़ों रुपयों का इस्तेमाल करने वाला है। (Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore)

 

उसने कहा कि यूरोमिलियंस जैकपॉट का विजेता बनकर करोड़पति बन सकता है लेकिन वह चप्पल पहन कर आरामदायक कुर्सी पर शांत जिंदगी नहीं बिताएगा। मजेदार बात यह है कि नील अपनी जीत को लेकर इतना आश्वस्त थे कि लॉटरी टिकट खरीदने से पहले ही उन्होंने रकम को लेकर प्लानिंक कर ली थी। (Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore)

 

लॉटरी में जीती इतनी रकम :

 

नील ट्रॉटर ने 108 मिलियन यूरो यानी की 1,096 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। इसके बाद उन्होंने इस रकम को काफी सोच समझ का इनवेस्ट किया। नील ने इस रकम से काफी सारी जमीनें खरीदीं।  नील ट्रॉटर ने अपने और अपनी 42 वर्षीय पत्नी, निकी ओटावे के लिए एक झील के किनारे प्रॉपर्टी को खरीदा। उन्होंने इंग्लैंड के दक्षिणी हिस्से में 500 एकड़ की इस प्रॉपर्टी को खरीदा था। उनकी इस जमीन पर 6 झीलें मौजूद थीं। इसके अलावा उस जमीन पर कई सारे वुडलैंड तालाब भी थे। हालांकि उनके घर को रेनोवेट करने की जरूरत भी थी और उनकी जमीन पर भी कुछ रेनोवेशन कराना था। (Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore)

 

कार मैकैनिक थे नील ट्रॉटर :

 

50 साल के नील ट्रॉटर इससे पहले एक कार मकैनिक के तौर पर का करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही किसी झील के मालिकाना हक का सपना देखा था। हालांकि इतनी ज्यादा जमीन के संभालना उनके लिए एक चुनौती की तरह से ही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने जमीन के मैनेजमेंट और खेती करने के बारे में काफी कुछ सीखा। यह नौ साल मेरे लिए कठिन रहे पर हमने जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं लगातार काम में लगा रहता हूं और कभी ऊबता नहीं हूं। (Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore)

 

जमीन पर बनाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी :

 

नील ने जो जमीन खरीदी उस पर उन्होंने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी विकसित कर दी। यह अपने तरह का निजी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। वहीं नील ने अपने लिए कुछ नई कारें भी खरीदीं। नील कहते हैं कि जब वह दो नई रेंज रोवर खरीदने शो रूम पहुंचे तो वहां के एग्जीक्यूटिव ने उनको पहले नीचे से ऊपर तक देखा और फिर कहा कि तुम यह गाड़ी नहीं खरीद पाओगे। दरअसल, नील अरबपतियों की तरह नहीं रहतेवह महंगे कपड़े नहीं पहनते। वह अपने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में घूमते रहते हैं। कई बार तो दर्शक और बाहरी लोग उन्हें नौकर या माली समझ बैठते हैं। (Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Free cooking gas cylinder : दिवाली पर 1.75 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस सिलेंडर देगी सरकार, जानें, कैसे मिलेगा लाभ…. | Free gas cylinder

Amazing Story : Lottery Worth Rs 1,096 Crore


Back to top button