.

थोक मंडी महासंघ के अनिल सलूजा पांचवी बार बने अध्यक्ष, मुकेश अधिजा का भी अध्यक्ष पद पर हुआ चयन | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | तिफरा स्थित थोक फल सब्जी मंडी महासंघ का अनिल सलूजा फिर अध्यक्ष चुने गए। नये कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य तय किया है। इसके साथ थोक सब्जी व्यापारी संघ का मुकेश अधिजा के अध्यक्ष पद पर बने रहने पर सहमति बनी। सदस्यों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।

 

तिफरा मंडी परिसर के कार्यालय भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति बनी। जिसके बाद अनिल सलूजा और मुकेश अधिजा को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर सदस्यों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।

 

थोक फल सब्जी मंडी महासंघ का पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए अनिल सलूजा ने इस नई पारी में मंदी पहुँच मार्ग समेत व्यापारी और किसान हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट


Back to top button