.

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी ! वार्षिक कैलेंडर 2024 में पहली बार शिक्षा विभाग ने तय की छुट्टी, आदेश जारी | Annual Calendar 2024

Annual Calendar 2024 : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : किसी भी स्कूल में प्रधानाध्यापक अपने स्तर से स्कूल में अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सभी स्कूलों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती तथा अन्य महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए गर्मी की छुट्टी में परिवर्तन किया जा सकता है। गुरुवार को भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद आयोजित की जाएगी। (Annual Calendar 2024)

 

वार्षिक कैलेंडर 2024 शिक्षा विभाग ने पहली बार पहली से 12 वीं कक्षा के लिए एक तरह की छुट्टी तालिका तय की है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों के लिए जिला छुट्टी तय करता था। वहीं, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए माध्यमिक निदेशालय छुट्टी का आदेश निकालता था। विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगी। किसी जिले में विशेष अवसर पर यदि जिला पदाधिकारी किसी प्रकार का अवकाश घोषित करना चाहें तो उन्हें मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। (Annual Calendar 2024)

 

शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों की कर दी गई है। विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे। दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। होली पर दो व दुर्गापूजा में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। (Annual Calendar 2024)

 

तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि की छुट्टी खत्म कर दी गई है। 2023 में तीज की दो व जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी थी। विभाग ने पहली बार पहली से 12 वीं कक्षा के लिए एक तरह की छुट्टी तालिका तय की है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों के लिए जिला छुट्टी तय करता था। (Annual Calendar 2024)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Annual Calendar 2024

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

निवेशकों के लिए बड़ी खबर ! नए इंवेस्टमेंट को लेकर SEBI ने सुनाया ये बड़ा फैसला, यहाँ जाने पूरी खबर | SEBI News

 


Back to top button