ajakscg : डॉ भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर में नि:शुल्क कोचिंग के साथ अब प्रतियोगी परीक्षाओं के आनलाइन व आफलाइन फॉर्म भरने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध…
ajakscg बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : डॉ भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मगर पारा बिलासपुर में डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार 14 जुलाई को एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही यहां कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के समय की महत्ता और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए। डॉ भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मगर पारा में रविवार को हुई बैठक में निम्न प्रस्ताव पर चर्चा क सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जो निम्नानुसार है.
- ajakscg (www.ajakscg.in) अब अभ्यर्थियों को नौकरी के विज्ञापन या किसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आनलाइन या आफलाइन फॉर्म भरने के लिए च्वॉइस सेंटर या अन्य कम्प्यूटर सेंटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में ही आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी।
- ajakscg डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में एक विज्ञापन सेल बनाया जायगा जहाँ पर नोटिस बोर्ड में सभी तात्कालिक भर्ती एवं परीक्षा सम्बन्धी विज्ञापन की जानकारी मिल जाया करेगी अभ्यर्थियों को एक छत के नीचे यह सुविधा उपलब्ध होगी
- अंबेडकर ज्ञान केन्द्र में लायब्रेरी की स्थापना तत्काल की जावेगी जिसमें अभ्यर्थियीं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता हेतु दो स्तरीय अख़बार हिंदी-अंग्रेजी, आवश्यक मासिक या पाक्षिक पत्र पत्रिका, रोजगार नियोजन, रोजगार समाचार आदि अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
- अभ्यर्थियों के लिए लायब्रेरी में रेफेरेंस बुक की उपलब्धता रहेगी जिसे इशू कराकर लायब्रेरी में बैठ कर अध्ययन कर सकेंगे।
- अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र की आवश्यक मासिक व्यय भार के लिए सभी सदस्य प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक संख्या में सहयोगकर्ता के रूप में इस संस्था से लोग जुड़ सके और मासिक रूप से उन गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर सके ताकि निःशुल्क कोचिंग संस्था अनवरत संचालित होती रहे।
- इसके लिए विभागवार कर्मचारियों की सूची बनाकर सभी सदस्य टीम के साथ उनसे संपर्क करेंगे।











