बबीता फोगाट की पहलवान बहन हार गई कुश्ती का मुकाबला, किया सुसाइड | newsforum

नई दिल्ली | कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने के कारण निराश हुई महिला पहलवान रितिका ने सुसाइड कर लिया। रितिका का कुश्ती पहलवान बबीता फोगाट और गीता फोगाट से रिश्ता है। वह दोनों की ममेरी बहन हैं। बलाली गांव में उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवान बबीता फोगाट की ममेरी बहन भी पहलवान थी। वह हाल ही में एक कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने के कारण निराश थी। जिसके बाद निराश होकर महिला पहलवान रितिका ने सुसाइड कर लिया। रितिका का कुश्ती पहलवान बबीता फोगाट और गीता फोगाट से रिश्ता है। वह दोनों की ममेरी बहन हैं। उन्होंने राजस्थान के बलाली गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। रितिका भी रेसलिंग की उभरती हुई खिलाड़ी थी और वे कई प्रतियोगिता जीत चुकी थी।
खबरों के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर स्थित लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर महिला और पुरुष कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसी में रितिका नें हिस्सा लिया था। 14 मार्च को इसका फाइनल मुकाबला था। जिसमें रितिका एक प्वाइंट से हार गई थीं। इस हार को वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं और तनाव में चली गईं। इसी वजह से 15 मार्च की रात उन्होंने बलाली गांव में पंखे से फांसी लगा ली। उनके निधन की खबर पाते ही कुश्ती जगत में शोक की लहर फैल गई।
झुंझूनू की रहने वाली थीं रितिका
बताया जा रहा है कि रितिका (17) राजस्थान के झुंझुनू जिले के जैतपुर गांव की रहने वाली हैं। वह अपने फूफू महावीर फोगाट के गांव की कुश्ती एकेडमी में 5 साल से प्रैक्टिस कर रही थीं। 53 किग्रा वजन में स्टेट लेवल पर एक अंक से हारने के कारण वह डिप्रेशन में चली गईं, जिसके कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाना का फैसला लिया।