Balodabazar violence :बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आगजनी मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस…

बलौदाबाजार/भिलाई | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : शनिवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आगजनी की घटना मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दूसरी बार उनके घर पर पहुंची।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद वहां की पुलिस भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को दूसरी बार पहुंची है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया है। इस दौरान पुलिस और देवेंद्र यादव के समर्थकों की बहस हो गई।
बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था।
इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था, क्योंकि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे।

उनके द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसे ही आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस दे रही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी के बाद उनके समर्थकों को भी हो गई।
जिनके द्वारा पुलिस से बहस की गई। इस समय बलौदा बिहार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है। खबर अपडेट हो रही है…

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











