.

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की

नई दिल्ली
 बीजेपी इस साल होने वाले आम चुनाव में कोई ढिलाई नहीं छोड़ना चाह रही है। सत्ता की हैटट्रिक लगाने के क्रम में अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राज्यों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से ये नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर वाली लिस्ट पार्टी की तरफ से जारी की गई है। सूची में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सहप्रभारियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कई नाम पहले वाली ही हैं। खास बात है कि लिस्ट में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक ध्यान दिया है। पार्टी की तरफ से राज्य में तीन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे समझा जा सकता है कि पार्टी बंगाल को कितनी गंभीरता से ले रही है।

यूपी, बिहार में किसे जिम्मेदारी?
सूची के अनुसार यूपी में बैजयंत पांडा, उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम, बिहार में विनोद तावड़े और सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम है। हरियाणा की जिम्मेदारी बिपलव कुमार देव और सुरेंद्र नागर, हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन, जम्मू-कश्मीर तरुण चुघ और आशीष सूद, पंजाब में विजय भाई रुपाणी और नरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लाकड़ा के नाम हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

दक्षिण में कौन संभालेगा मोर्चा?
लिस्ट में मध्यप्रदेश में एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी, पुडुचेरी में निर्मल कुमार सुराणा, सिक्किम में दिलीप जायसवाल का नाम है। पार्टी की सूची में तमिलनाडु में अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी, केरल में प्रकाश जावड़ेकर, कर्नाटक में राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधारकर रेड्डी, लक्ष्यद्वीप में अरविंद मेनन का नाम है। अंडमान और निकोबार के लिए वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए अशोक सिंघल का नाम लिस्ट में है।


Back to top button