.

bhaarat jodo yaatra: डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महू में आमसभा करेंगे राहुल गांधी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

महू | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | bhaarat jodo yaatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार अलसुबह खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू होकर सुबह करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंची। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3.30 बजे यात्रा उमरिया चौकी से शुरू होगी, जो महू पहुंचेगी। महू में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राहुल गांधी आमजन से मिलेंगे, इसके बाद रात्रि विश्राम दशहरा मैदान महू में होगा।

 

भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन चल रहा है, शनिवार को यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं के साथ विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां-जहां से यात्रा आगे बढ़ती जा रही है, यात्रा में साथ चलने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, इस यात्रा में बच्चे, बड़े, युवा और महिलाएं भी उत्साह के साथ चलती नजर आ रही है।

 

गिर गए दिग्विजय सिंह

 

भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को टी ब्रेक के दौरान हल्की धक्का मुक्की हो गई, जिसमें कई कांग्रेसी नेताओं को बाउंसरों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, इस धक्का मुक्की में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए थे, जिन्हें कांग्रेस नेताओं ने उठाया, हालांकि इसमें उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे इस वाक्ये से नाराज हो गए थे, लेकिन फिर से राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल दिए, फिलहाल यात्रा मनिहार गांव पहुंची है, अब यहां से दोपहर साढ़े ३ बजे चलेगी।

 

प्रियंका गांधी कार में बैठकर गई इंदौर

 

अपने भाई के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी आज सुबह ही कार में बैठकर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ इंदौर चली गई, जहां से वे दिल्ली जाएंगी, वहीं अब शाम को यात्रा महू पहुंचेगी, जहां पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर राहुल गांधी उन्हें नमन करेंगे, यहीं वे आमसभा को संबोधित करेंगे, बताया जा रहा है कि उनके साथ मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी होंगे।

 

ये भी पढ़ें:

संविधान निर्माता की जन्मस्थली पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी का विरोध, डॉ.अंबेडकर के भक्तों की चेतावनी- हम महू में घुसने नहीं देंगे।| ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button