Bharat Bandh on 21st August : भारत बंद पर भीम सेना प्रमुख की चेतावनी, इंटेलिजेंस ने दिए हिंसा भड़कने की आशंका पर इनपुट…

बसपा नेता बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज हैं लोग....

Bharat Bandh on 21st August दरअसल, एससी और एसटी को दिये गये आरक्षण में क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर करने के फैसले के विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग शुरू हो गई है। इस दौरान प्रदेश में हिंसा भड़कने की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस द्वारा दिए इनपुट के बाद दो दिन पहले पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के समस्त कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी के साथ बैठक की है।

Bharat Bandh on 21st August वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मीटिंग में शामिल किया गया। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने मीटिंग को लीड किया। सभी जिलों के अधिकारियों को 21 अगस्त को होने वाले प्रदर्शनों को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमी यूपी को ज्यादा संवेदनशील मानकर वहां पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Bharat Bandh on 21st August अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके बाद कई संगठनों ने अपने बयान जारी किये हैं,

लेकिन भीम सेना का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि भारत बंद के दौरान आम जनता को घरों से बाहर निकलने की कोई अनुमति नहीं है, केवल भीम सैनिक बाहर निकलकर भारत बंद पर नजर रखेंगे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बसपा नेता आकाश आनंद का बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद ने कहा है कि क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोग नाराज हैं। हमारे समाज ने भारत बंद का आह्वान किया है। 21 अगस्त 2024 को हम भारत बंद करेंगे।

एसीएस होम व डीजीपी ने की थी 15 अगस्त को बैठक

अनुसूति जाति, जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में हिंसा भड़कने की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस द्वारा दिए इनपुट के बाद दो दिन पहले पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के समस्त कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी के साथ बैठक की है।

सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ने इस आंदोलन की जानकारी शीर्ष अधिकारियों को दी है। बताया गया कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में चन्दौली में भीम आर्मी के अध्यक्ष शेरू निगम, कानपुर देहात में भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रमर कटेरिया, मेरठ में बहुजन जनता दल (खोडावाल) के अध्यक्ष अतुल खोडावाल, मैनपुरी दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इण्डिया के अध्यक्ष विपिन बौद्ध के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आंदोलन का स्वरूप काफी व्यापक होगा। इस दौरान तोड़फोड़, आगजनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पूरे प्रदेश में हिंसा भड़क सकती है। इसलिए सभी जिलों के अधिकारियों को कहा गया है कि आंदोलन को पैदल मार्च, ज्ञापन तक सीमित दायरे में रखने की तैयारी कर लें।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button