Bharat Bandh on 21st August : 21 अगस्त भारत बंद को लेकर रविदास समाज की महाबैठक, महिलाओं और बच्चों सहित आंदोलन का बनेंगे हिस्सा…

Bharat Bandh on 21st August

Bharat Bandh on 21st August दुर्ग | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : सुप्रीम कोर्ट के कोटा के अंदर कोटा के फैसले के विरोध में एससी-एसटी समुदाय लामबंद हो रहा है। कोटा के अंदर कोटा के फैसले के विरोध में बसपा सुप्रीमो बहन मायायवती ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद की घोषणा के साथ ही देशभर के दलित संगठन, सरकारी व गैर सरकारी संगठन एक छत के नीचे आने शुरू हो गए हैं।

Bharat Bandh on 21st August गली-मोहल्लों में छोटी- बड़ी बैठकें आयोजित क आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके साथ ही हर बैठक में यह विशेष रूप से बताया जा रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए हिंसा नहीं करना है और ऐसा करने वाले लोगों का साथ भी नहीं देना है। यदि कोई उपद्रवी ऐसा करता है तो उससे दूर हट जाएं और शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करें।

21 अगस्त को आयोजित भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 17 अगस्त को बैठक आयोजित की गई। शनिवार को दुर्ग में आयोजित बैठक में शाम 7 बजे संत रविदास भवन, डिपरापारा में रविदास समाज के द्वारा बैठक ली गई। बैठक में 21 अगस्त 2024 “भारत बंद” के तहत दुर्ग बंद के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया एवं भारत बंद में अपना समर्थन देने की बात कही। और कहा कि इस “संविधान बचाने” के आंदोलन में वे महिलाओं और बच्चों सहित आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

बैठक डॉ. अरविन्द चौधरी जी, शैलेष चाहांदे जी व अनिल जोग जी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में निवेदन किया गया कि आप भी अपने आस-पास ऐसी बैठकें लेकर समाज को आंदोलन और हक अधिकार के प्रति जागरूक करें। यह आंदोलन किसी एक का नहीं है हम सब का है।

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button