Bharat Bandh on 21st August : भारत बंद को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक, संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित, एसएचओ रहेंगे मुस्तैद….

Bharat Bandh on 21st August आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज के द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की गई है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी जिलों में संवदेनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं जहां पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

Bharat Bandh on 21st August 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की गई है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रेंज के चारों जिलों में संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस का अतिरिक्त दस्ता तैनात रहेगा।


Bharat Bandh on 21st August सभी पुलिस थानों को एसएचओ को मुस्तैद रहने और सूचनाएं जुटाने के लिए कहा गया है। गुप्तचर एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी संगठन, संस्थाओं और संबंधित लोगों से बातचीत में जुटे हैं। जिले में सोमवार को व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग की गई है। अभी तक अधिकृत रूप से किसी संगठन, संस्था ने बंद की अगुवाई नहीं की है। पुलिस अधिकारियों को मंगलवार शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। शनिवार को मुख्य सचिव और डीजी ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बंद के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

पिछली बार दर्ज हुए थे कई मुकदमे

पिछली भाजपा सरकार के समय दो अप्रैल 2018 को भी भारत बंद किया गया था और मारपीट, तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी। जिसमें अलग-अलग पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। पूर्व के बंद को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी को पूरी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

अफवाहों पर ध्यान ना दें : कलेक्टर

21 अगस्त को भारत बंद के संबंध में कलेक्टर ने कहा है कि आमजन किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखे। भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

बीकानेर के रेंज आईजी ने भारत बंद की घोषणा को देखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button