Bharat Bandh on 21st August : 21 अगस्त भारत बंद को डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने दिया समर्थन….

Bharat Bandh on 21st August

Bharat Bandh on 21st August दुर्ग | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले कोटे के अंदर कोटा से दलित संगठनों व समाज के लोगों में उबाल है। वे 21 अगस्त 2024 के भारत बंद को शांति पूर्वक सफल बनाने बैठकें कर रहे हैं और लोगों से बंद को पूर्णत: सफल बनाने अपील कर रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर सार्वजनिक वाचनालय, जवाहरनगर, दुर्ग में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 अगस्त 2024 “भारत बंद” के तहत दुर्ग बंद के लिए चर्चा की गई। बंद को डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति के महिला पदाधिकारियों ने समर्थन देने की घोषणा की है।

Bharat Bandh on 21st August बैठक में डॉ. आम्बेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति की महिला समिति के पदाधिकारियों ने भारत बंद में अपना समर्थन देने की बात कही और “संविधान बचाने” के इस आंदोलन में जनसमूह सहित हिस्सा लेने की बात कही है।

21 अगस्त को संविधान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही बलौदाबाजार कांड में सतनामी समाज के भाइयों को षड़यंत्र के तहत जेल में डाला गया है, जिन्हें जेल से बाहर कर, केस से बरी करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उक्त बैठक डॉ. अरविन्द चौधरी, अनिल जोग, स्वप्निल बंसोड, अद्वित गोंड़ाने, सूरज कोसले, सुभाष चंद्र मेश्राम की उपस्थिति में डॉ भीमराव आम्बेडकर सार्वजनिक वाचनालय, जवाहरनगर, दुर्ग में आयोजित की गई।

अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में बसपा सुप्रीमो मायावती के 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान के बाद से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज मायावती जी के नेतृत्व में लामबंद होना शुरू कर दिए है।

बता दें कि क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर करने के फैसले के विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जिसका स्वरूप काफी व्यापक होगा।

आंदोलन सफल ओर शांतिपूर्वक हो इसके लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जांजगीर नैला नगर पालिका परिषद में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक बंद को सफल बनाने व किसी भी प्रकार की हिंसा न करने व इस करने वाले लोगों से दूरी बनाने की बात कही गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में सर्व वर्गों के बुद्धिजीवी साथी उपस्थित रहे।

 

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button