Bharat Bandh on 21st August : ‘सुप्रीम’ फैसले से नाराज अनुसूचित समाज, 21 अगस्त को भारत बंद के समर्थन में जांजगीर नैला में बैठक संपन्न…

Bharat Bandh on 21st August
Bharat Bandh on 21st August जांजगीर नैला | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : नगर पालिका परिषद जांजगीर नेला में एक महा बैठक रविवार 18 अगस्त को आयोजित की गई। महा बैठक में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोग शामिल हुए और अपना समर्थन दिया “भारत बंद” के तहत जांजगीर चांपा मुख्यालय बंद के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बंद के दौरान अस्पताल और मेडिकल जो जीवन के लिए इमरजेंसी है वही संस्थान खुले रहेंगे।

Bharat Bandh on 21st August अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने भारत बंद में अपना समर्थन देने की बात कही, और “संविधान बचाने” के इस आंदोलन में जनसमूह सहित हिस्सा लेने की बात कही।
वहीं 21 अगस्त 2024 को संविधान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही बलौदाबाजार कांड में सतनामी समाज के भाइयों को जेल से बाहर कर, अपराध मुक्त करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा जाएगा.

यह बंद पूर्णता शांतिपूर्ण तरीके से सभी वर्गों के सर्वसम्मति से होगा। सभी ने बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही है।
अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में बसपा सुप्रीमो मायावती के 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान के बाद से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समाज मायावती जी के नेतृत्व में लामबंद होना शुरू कर दिए है।
बता दें कि क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर करने के फैसले के विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने भारी संख्या में लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जिसका स्वरूप काफी व्यापक होगा।

आंदोलन सफल ओर शांतिपूर्वक हो इसके लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जांजगीर नैला नगर पालिका परिषद में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक बंद को सफल बनाने व किसी भी प्रकार की हिंसा न करने व इस करने वाले लोगों से दूरी बनाने की बात कही गई।
इस बैठक में बड़ी संख्या में सर्व वर्गों के बुद्धिजीवी साथी उपस्थित रहे।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












