Bharat Bandh बिलासपुर में सफल: घड़ी चौक, डॉक्टर आंबेडकर चौक पर उमड़ा जन सैलाब, वीडियो में देखें…
Bharat Bandh बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : सुप्रीम कोर्ट के कोटा के अंदर कोटा के फैसले के विरोध में आज 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भारत बंद शांतिपूर्वक सफल रहा।
Bharat Bandh हजारों की तादाद में लोग अपने अपने घरों से निकलकर डॉ. आंबेडकर चौक पर इकट्ठा हुए और फिर जुलूस की शक्ल में शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक पहुंचे। घड़ी चौक बिलासपुर का यह नजारा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के विशाल जनसैलाब को दिखा रहा है।
Bharat Bandh वीडियो में जन सैलाब की भव्यता देखते ही बनती है। यहां यह भीड़ लोग अपने हक अधिकार को लेकर इकट्ठा हुए हैं। नीचे वीडियों में देखे बिलासपुर घड़ी चौक पर एकत्रित हजारों लोगों की भीड़।
इसी तरह की भीड़ बिलासपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर भी दिखाई पड़ रही है। लोग रैली की शक्ल में एक स्थान से दूसरे स्थान पर शांति पूर्वक जा रहे है। बिलासपुर स्थित डा आंबेडकर चौक पर अथाह जनसमुदाय एकत्र है। सभी जगहों पर जय भीम, डॉ आंबेडकर अमर रहे के ओजस्वी नारे लगाए जा रहे हैं।

देखें वीडियो

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











