Bharat Bandh : जांजगीर के कचहरी चौक में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, वीडियो में देखें…
Bharat Bandh जांजगीर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ के जांजगीर नैला में भारत बंद के दौरान अद्भुद नजारा देखने को मिला। जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जांजगीर के लोगों ने भारत बंद के दौरान यह बता दिया कि वे मान्यवर कांशीराम के सच्चे सपुत हैं। यही वजह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले जांजगीर शांतिपूर्वक तरीके से बंद को सफल कराने में कामयाब हो गया।
Bharat Bandh जांजगीर-नैला की महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को हाथों में लिए घरों से निकल गई। ज्यादातर सरकारी कर्मचरी पूर्व से ही अवकाश लिए हुए थे। जो बंद का सफल बनाने सुबह से ही जुट गए थे। वैसे तो जांजगीर में बड़ा जनआंदोलन हुआ।
Bharat Bandh जगह जगह अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति व विभिन्न राजनीतिक दलों बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मोर्चा संभालते रहे। जांजगीर के कचहरी चौक में मंच से ओजस्वी भाषण देकर लोगों के हूजुम को प्रोत्साहित कर रहे थे।
इसमें सबसे खास बात यह थी कि मंच को महिलाओं ने भी बड़ी खूबसूरती के साथ संभाला। महिलाओं ने मंच से बाबा साहेब डॉ आंबेडकर के जयकारे लगाए और संविधान बचाने के लिए एक कदम और आगे बढाया। यहां देखें जांजगीर कचहरी चौक का वीडियो….
देखें वीडियो:

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











