.

CG के इन 7 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस ने की समन्वयकों की नियुक्ति, जानिए किसे दी गई जिम्मेदारी…. Bharat Jodo Nyay Yatra

CG NEWS: Bharat Jodo Nyay Yatra :

 

CG NEWS: Bharat Jodo Nyay Yatra : रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन राज्यों के लिए की गई है, जहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धीरज गुर्जर और उषा नायडू को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है, जो कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से समन्वय करेंगे। (Bharat Jodo Nyay Yatra)

 

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 जिलों से गुजरेगी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर से गुजरेगी।(Bharat Jodo Nyay Yatra)

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11वां दिन है। बता दें कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी।

 

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिये प्रयास रहेगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्र बिंदु में लाए जाए।(Bharat Jodo Nyay Yatra)

 

इस बार पूरी यात्रा पैदल नहीं होगी, बल्कि राहुल गांधी इस बार बस का भी इस्तेमाल करेंगे। राहुल गांधी आधी यात्रा बस से करेंगे और आधी यात्रा पैदल करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले वह यात्रा को पूरा करना चाहते हैं।(Bharat Jodo Nyay Yatra)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Bharat Jodo Nyay Yatra

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button