.

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े कार्यकर्ताओं के साथ जेल से रिहा, दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे सारंगढ़ | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर / बिलासपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | 40 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दिलाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े समेत गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता आज केंद्रीय जेल रायपुर से जमानत पर छोड़ दिए गए। जेल से रिहा होने के साथ ही भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े व टीम ने सभी साथियों से शांति बनाए रखते हुए आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े अपनी टीम के साथ आज दोपहर 2 बजे के लगभग सारंगढ़ पहुंचने वाले हैं।

 

जेल से रिहा होने के बाद भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने जेल से रिहा कराने में मदद करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही दोबारा मुलाकात होने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारा संवैधानिक हक है और हम उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने सभी साथियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

 

बता दें कि 40 हजार Sc-St वर्ग अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिलाने के प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे जिस पर पुलिस ने लाठी भांजते और लाठी चार्ज करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े सहित 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

 

भीम आर्मी के लोग शांतिपूर्ण तरीकों से नारे लगाते हुए सरकार को सूचना दे रहे थे कि छत्तीसगढ़ के 40 हजार एससी-एसटी वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देना होगा लेकिन आरक्षण विरोधी कांग्रेस सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चला गया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें आज केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनके जेल से रिहा होने पर समर्थकों में भारी उत्साह है।


Back to top button