Big news: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, केबल पुल टूटने से कई लोग नदी में गिरे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ऑनलाइन बुलेटिन
गांधीनगर | [ गुजरात बुलेटिन ] | Big news: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो जाने की जानकर सामने आ रही है। इस घटना में कई लोग नदी में गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी।
5 दिन पहले ही इस पुल को आम जनता के आवागमन के लिए फिर से खोला गया था।
ये भी पढ़ें: