बिहार-मुंगेर में बैंककर्मी ने दो बच्चों के मां के नाम लिया लोन और शादी की रकम लेकर भागा

पटना.

आशिकी में चोट खाई महिला अब दो बच्चों के साथ दर दर भटकने पर मजबूर है। वह अपने धोखेबाज आशिक को ढूंढ रही है। उसने पुलिस से भी गुहार लगाई है। मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंककर्मी लोन दिलाकर दो बच्चों की मां और खुद से दस साल बड़ी महिला के साथ अपने प्रेम जाल में फंसाया। इतना ही नहीं उसने एक बुलेट बाइक भी महिला के नाम पर फाइनेंस करवा दिया।

शादी करके कुछ दिन तक साथ भी रहा। कुछ दिन बाद करीब पांच लाख रुपये ऐंठ कर फरार हो गया। अब महिला दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। महिला ने पुलिस से भी मदद मांगी है।


Back to top button